OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन अप्रैल में होंगे लॉन्च, डिजाइन की झलक भी आई सामने

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने यह ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है कि वह अपने दोनों ने स्मार्टफोन OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s Pro को चीन में अगले महीने अप्रैल में लॉन्च करने वाली है। वही अल्ट्रा मॉडल का ग्लोबल लॉन्च भी अनाउंस कर दिया गया है यानी की चीन के बाद यह फोन ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगा। इन स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन भी स्टार्ट हो गए हैं। तो चलिए इनकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

टीजर इमेज में दिखी डिजाइन की झलक

ओप्पो कंपनी ने OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन का टीज़र इमेज भी लीक किया है जिससे स्मार्टफोन की डिजाइन की झलक भी सामने आई है। लीक हुए टीजर पोस्ट में Ultra मॉडल ऑरेंज कलर के खास बटन के साथ नजर आ रहा है जिसे क्विक एक्शन बटन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

मिलेगा क्वॉड रियर कैमरा सेटअप

हाल ही में लीक हुई डीटेल्स के मुताबिक OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन में क्वाड्रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वही सेल्फी के लिए इस फोन में फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा वाटर प्रोटेक्शन

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.82 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली LTPO AMOLED डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती है। वही इस फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए इसमें IP66+IP68+IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी दी जा सकती है।

प्रोसेसर और बैटरी भी होगी दमदार

OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन में कंपनी पावर सप्लाई के लिए 7050mAh की दमदार बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकती है। वही प्रोसेसर के तौर पर इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Also Read:- 4000nits पिक ब्राइटनेस और 8500mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Pro Max स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़