ब्रांडेड स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing अपनी अगली A सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 5 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे। इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर कई स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हो चुका है। लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन स्मार्टफोन की कीमत भी लीक हो गई है। तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleNothing Phone (4a) कीमत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Debayan Roy ने एक ट्वीट के जरिए Nothing Phone (4a) की कीमत लीक की है। टिपस्टर के मुताबिक Nothing Phone (4a) की 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 31,999 रुपए रखी जा सकती है। वही इस फोन को 8GB रैम+256GB स्टोरेज और 12GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल के साथ भी पेश किया जा सकता है। वही Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन की कीमत लगभग 40,000 रुपए से स्टार्ट हो सकती है।
🚨 Exclusive 🚨
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) March 1, 2026
Nothing Phone 4a starting price will be 🔴 ₹31,999 for the 8+128GB ✅
There are also 8+256GB and 12+256GB
This time it got :
✅ 50MP 3.5x telephoto
✅ UFS 3.1
Also,
Phone 4a Pro will start ~40K and it'll get a very polarising design is what I have heard‼️
कैसा होगा फोन का डिजाइन?
ऑफीशियल टीजर से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन को ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में नया वर्टिकल Glyph Bar देखने को मिलने वाला है जिसमें 9 मिनी LED लाइट्स देखने को मिलने वाली हैं। वहीं Nothing Phone (4a) Pro मॉडल के डिजाइन की बात करें तो कंपनी इस फोन के डिजाइन में थोड़ा बदलाव कर सकती है।
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन फूली ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ नहीं आएगा। इस फोन में बड़ा Glyph Matrix डिजाइन देखने को मिल सकता है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्पेसिफिकेशंस
Nothing Phone (4a) सीरीज में 6.7 इंच की 120Hz AMOLED डिस्पले मिलने की संभावना है। बात करें अगर इनके प्रोसेसर की तो Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि प्रो मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7 Gen 4 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है यह दोनों ही स्मार्टफोन 5400mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं जो 50W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।
कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो नथिंग फोन 4a स्मार्टफोन में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 70x जूम के साथ टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है।
जबकि प्रो मॉडल की बात करें तो इस फोन में बैक साइड पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। टेलीफोटो लेंस के साथ 140x डिजिटल जूम और 3.5x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Also Read:- Dual सेल्फी कैमरा और 16GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Motorola Razr Fold स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत






