iPhone 17e की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, Apple A19 चिपसेट के साथ डायनामिक आइलैंड से होगा लैस

काफी दिनों से iPhone 17e के लीक्स सामने आ रहे थे जिसमें इस अपकमिंग आईफोन के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद एप्पल कंपनी ने अपने नए आईफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ब्रांड ने यह घोषणा की है कि वह अगले महीने 4 मार्च को Apple Event का आयोजन करने वाली है जिसमें iPhone 17e के साथ नए मैकबुक मॉडल भी लॉन्च होंगे। यानी की इस इवेंट में पूरी दुनिया सहित इंडिया में भी iPhone 17e को पेश किया जाएगा।

iPhone 17e के साथ मैकबुक मॉडल भी होंगे लॉन्च

एप्पल कंपनी 4 मार्च को साल का पहला Apple Event आयोजित करेगी। हालांकि यह इवेंट New York में आयोजित किया जा रहा है लेकिन इसे ऑनलाइन स्ट्रीम के जरिए भारत में भी देखा जा सकेगा। इस इवेंट में कंपनी iPhone 17e के साथ-सा M5 MacBook Air, M5 Pro और M5 Max MacBook Pro मॉडल भी लॉन्च करने वाली है।

यह एप्पल इवेंट न्यूयॉर्क में सुबह 9:00 से स्टार्ट होगा। यानी कि इंडिया में इस एप्पल इवेंट का टाइम शाम 7:30 होगा। इस इवेंट को कंपनी Special Apple Experience Event कह रही है। यूजर्स इस इवेंट को कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट के साथ-साथ यूट्यूब चैनल और कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देख पाएंगे।

iphone 17e
iphone 17e

iPhone 17e स्पेसिफिकेशंस

बात करें अगर आईफोन 17e के स्पेसिफिकेशंस की तो यह फोन कंपनी का पहला ऐसा ई मॉडल वाला आईफोन होगा जो रेगुलर नॉच की बजाय Dynamic Island डिस्प्ले से लैस होगा। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 17e। में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। यह आईफोन Apple C1X modem के साथ मार्केट में पेश होगा।

Also Read:- OPPO K14x 5G की पहली सेल हुई शुरू, जानें कहां से खरीदने पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग आईफोन में बैक साइड पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है। वही सेल्फी खींचने के लिए इस फोन के सामने वाली साइट पर 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए आईफोन 17ई में कंपनी 25W MagSafe सपोर्ट भी देने वाली है।

अगर बात करें इसके परफॉर्मेंस की तो iPhone 17e में कंपनी एप्पल A19 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। यह 2nm फैब्रिकेशंस पर बना सीपीयू है जो 16-कोर Neural Engine से लैस है। आपको बता दें कि iPhone 17 में भी इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था। यानी की इस सस्ते आईफोन में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

iphone 17e
iphone 17e

कितनी होगी iPhone 17e की कीमत

हाल ही में लीक हुई रिपोर्ट्स में बताया गया था की iPhone 17e की प्राइस $599 हो सकती है। हालांकि यह इस नए आईफोन का ग्लोबल प्राइस होगी। कंपनी अमेरिका में यूरोप की तुलना में इंडिया में अपने आईफोन की कीमत को ज्यादा ही रखती है। इंडियन करेंसी के मुताबिक यह कीमत 54,000 रुपए के करीब है यानी की इंडिया में इस आईफोन की कीमत तकरीबन 60 हजार रुपए के करीब रखी जा सकती है। हालांकि फोन की असली कीमत इसके लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़