जल्द लॉन्च हो सकती है Honor 600 सीरीज, कंपनी ने जारी किया टीजर, 200MP ट्रिपल कैमरे से हो सकती है लैस

ऑनर कंपनी ने हाल ही में अपने Honor 600 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी अपकमिंग Honor 600 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसमें Honor 600 और Honor 600 Pro स्मार्टफोन शामिल किया जा सकते हैं। कंपनी ने इन अपकमिंग स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है जिससे इन ऑनर डिवाइस की डिजाइन की झलक सामने आई है। तो चलिए इसे डिटेल के साथ जानते हैं।

Honor 600 सीरीज का टीचर हुआ लाइव

Honor कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपकमिंग Honor 600 सीरीज की माइक्रोसाइट लॉन्च की है। हालांकि कंपनी ने इस टीजर में स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि यह Honor 600 सीरीज ही हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर अशोक मोर ने भी यह दावा किया है कि यह टीज हुई डिटेल अपकमिंग ऑनर 600 सीरीज की हो सकती है।

कैसा होगा Honor 600 सीरीज का डिजाइन?

माइक्रोसाइट के अनुसार अपकमिंग Honor 600 सीरीज का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में ऑरेंज कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है। टीजर में स्मार्टफोन के रियर पैनल की झलक दिखाई गई है फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन की कैमरा बैटरी कीमत और लॉन्चिंग डेट की डिटेल अभी शेयर नहीं की है।

मिल सकते हैं ये शानदार स्पेसिफिकेशंस

हालांकि कंपनी की तरफ से जारी किए गए टीचर में केवल इतना बताया गया है की ऑनर कंपनी के इन अपकमिंग स्मार्टफोन में फ्लैगशिप स्नैपड्रेगन चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें सेगमेंट का बेस्ट टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा। लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो ऑनर कंपनी के अपकमिंग Honor 600 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर और Honor 600 Pro स्मार्टफोन में बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।

ऑनर 600 और ऑनर 600 Pro स्मार्टफोन दोनों स्मार्टफोन में 6.57 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। लिखो रिपोर्ट्स की माने तो हॉनर 600 सीरीज में पावर सप्लाई के लिए 9000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी की तरफ से यह पुष्टि हो चुकी है की फोन में फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रेगन चिपसेट का इस्तेमाल होगा हालांकि प्रोसेसर का नाम अभी सामने नहीं आया है।

Also Read:- 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ इस महीने लॉन्च होगी OPPO F33 Series, फीचर्स के साथ कीमत भी हुई लीक

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़