Vivo कंपनी कुछ ही दिनों पहले ‘V70’ सीरीज के तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन को पेश किया था, लेकिन कंपनी अब ग्लोबल मार्केट में एक और जबरदस्त स्मार्टफोन लेकर आई जिसका नाम Vivo V70 FE स्मार्टफोन रखा गया है, वीवो का यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, चलिए इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo V70 FE कीमत और कलर ऑप्शन
Vivo V70 FE स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में तीन वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत Rp 6499000 यानी तकरीबन 35,000 रुपए रखी गई है। वही 8GB रैम + 512GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rp 7199000 रुपए यानी तकरीबन 39,000 रुपए रखी गई है। वीवो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में Muse Purple, Ocean Blue और Titanium Silver जैसे कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया है।

Vivo V70 FE स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: नए वीवो वी70 एफई फोन में 6.83 इंच की 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 1.5K Q10 + AMOLED पंच होल डिस्पले दी गई है जो 1900 nits ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 449 ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
प्राइमरी कैमरा: वीवो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ड्यूल रियर कैमरे के साथ पेश किया है जिसमें Samsung HP5 सेंसर के साथ f/1.88 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है। इस फोन के जरिए अंडरवाटर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस वीवो स्मार्टफोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा फ्रंट साइड पर लगाया है।
बैटरी: Vivo V70 FE स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की दमदार बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 90W फ्लैश चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस फोन के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। हैवी गेमिंग के दौरान इस फोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने इसमें पेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी लगाया है।
अन्य फीचर्स: Vivo V70 FE स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 2 घंटे यानी 120 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में पड़े रहने पर भी बिल्कुल सही से वर्क करता है।







