ऑटो-चैट रिप्लाई और 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Nubia Neo 5 GT स्मार्टफोन, जानें प्राइस

नुबिया कंपनी ने बार्सिलोना में हो रहे MWC 2026 में अपना नया Nubia Neo 5 GT स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो गेमिंग का शौक रखते हैं। इस फोन को कंपनी ने खास तौर पर GenZ यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इस फोन के अंदर 6200mAh की तगड़ी बैटरी के साथ AI स्कैम अलर्ट और ऑटो-चैट रिप्लाई जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। तो चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और इसकी कीमत के बारे में जानते हैं।

Nubia Neo 5 GT डिजाइन

Nubia Neo 5 GT स्मार्टफोन की डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन एक अनोखे डिजाइन के साथ पेश हुआ है। इस फोन के अंदर कैमरा बम्प मौजूद नहीं है लेकिन इसके किनारे राउंड बनाए गए हैं जिससे यह काफी आकर्षक दिखाई देता है। इस फोन में DTS:X Ultra सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स लगे हुए हैं और साथ ही इसमें RGB लाइटिंग भी मिलती है।

Nubia Neo 5 GT डिस्प्ले

इसमें नूबिया नियो 5 जीटी स्मार्टफोन में 6.8 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्पले दी गई है। यह डिस्प्ले 4500 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आती है। आंखों पर पढ़ने वाले दबाव को कम करने के लिए इस फोन में कंपनी ने SGS-सर्टिफाइड Eye Care फीचर भी दिया है। इस फोन में 5.5ms की लेटेंसी के साथ 3049Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। वही यह फोन Magic Touch 3.0 फीचर के साथ आता है जिससे इस फोन की स्क्रीन गीली होने पर भी टच रिस्पॉन्स बनाए रखती है।

Nubia Neo 5 GT
Nubia Neo 5 GT

मिलता है हैवी गेमिंग प्रोसेसर का सपोर्ट

Nubia Neo 5 GT से हैवी गेमिंग की जा सकती है क्योंकि इसमें 4nm फैब्रिकेशंस पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं कंपनी ने इस फोन में हैवी गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें बिल्ट इन एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया है जो 29,508mm² कूलिंग एरिया के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक गेमिंग करने के बाद भी हीट नहीं होता है।

Nubia Neo 5 GT बैटरी और कैमरा

इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6210mAh की बैटरी लगाई गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं इसके EU वर्जन में कंपनी की तरफ से 45W PD चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। फोन में 5% एक्सट्रीम मॉड मिलता है जिससे इस फोन की बैटरी 23 मिनट की गेमिंग और 29 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देती है। इस फोन में AI Copilot Demi 2.0 फीचर भी दिया गया है जो ऑटो-चैट रिप्लाई, गेमिंग कोच और गेमिंग चैटबॉट को सपोर्ट करता है।

शानदार फोटोग्राफी के लिए Nubia Neo 5 GT फोन के बैक साइड पर 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल AI कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट वाली साइड पर आपको 16 मेगापिक्सल का सैलरी शूटर कैमरा दिया जाता है।

Nubia Neo 5 GT कीमत

Nubia Neo 5 GT स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी सेल डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने बताया है कि इस फोन की सेल मार्च में स्टार्ट होगी। बात करें अगर इस फोन की कीमत की तो इसे €399 यानी लगभग 42,600 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया है। यह फोन ब्लैक शेड्स और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

Also Read:- लॉन्च से पहले लीक हुए Vivo Y21 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत, 6500mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़