7000mAh bettery वाला OPPO फोन लॉन्च, 50MP Dual कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ OPPO Reno15 A 5G जापान में लॉन्च

ओप्पो कंपनी ने OPPO Reno15 A 5G स्मार्टफोन को जापान में लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है कि ओप्पो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन OPPO Reno15 F 5G का सक्सेस है, फोन के नाम अलग-अलग है लेकिन दोनों के फीचर्स लगभग से है और मॉडल नंबर भी सम्मान है, ओप्पो रेनो 15ए 5G फोन को 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जान सकते हैं।

OPPO Reno15 A 5G की प्राइस और कलर ऑप्शन

ओप्पो रेनो15 ए 5G फोन को जापान मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लाया गया है। इसमें 8GB RAM+128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की जापान कीमत 64,800 येन (लगभग इंडिया के 38,000 रुपए) वहीं इसके टॉप वैरियंट 12GB RAM+256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 78,800 येन (तकरीबन 45,100 रुपए) की कीमत के साथ पेश हुआ है। फोन को Aurora Blue, Afterglow Pink और Twilight Navy कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

7000mAh बैटरी होगी खास

OPPO Reno15 A 5G मैं आपको 7000mAh की हाई कैपेसिटी वाली बैटरी मिलने वाली है, ओप्पो ब्रांड का दावा है कि फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो इसको 2 दिन से भी अधिक दिनों तक चला सकते हैं। अगर फोन को 10 मिनट चार्ज किया जाए तो इसमें आप 5.4 घंटे ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दिया गया है। और 55W PPS चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।

120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्मार्ट एडॉप्टिव स्क्रीन

ओप्पो रेनो15 ए 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की स्मार्ट एडॉप्टिव स्क्रीन दी गई है। जो फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन (2372×1080) के साथ आती है। इसके स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है, जो 397 PPI पिक्सल डेंसिटी, 1400 nits पिक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर के साथ आती है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसकी स्क्रीन ग्लव मोड और Splash टच को भी सपोर्ट करती है।

OPPO Reno15 A 5G
OPPO Reno15 A 5G/Photo Credit: OPPO

कैमरा क्वालिटी भी है काफी शानदार

ओप्पो के इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का OIS सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसमें 112 डिग्री का f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला डेप्थ कैमरा दिया गया है। फोन के बैक कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर कर सकते हैं। वही फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

फोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस लेटेस्ट फोन में Adreno 710@76MHz ग्राफिक सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो कंपनी ओप्पो रेनो 15 ए 5G को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लेकर आई है जो ColorOS 16 के साथ काम करता है। फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी जाती है, स्मार्टफोन को बारिश में भी आसानी से चलाया जा सकता है।

OPPO Reno15 A 5G
OPPO Reno15 A 5G/Photo Credit: OPPO

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

OPPO Reno15 A 5G स्मार्टफोन 4G, 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल सिम, USB Type-C पोर्ट, USB Type-C एयर फोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 के अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:- Honor X80 Pro Max के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 12GB RAM के साथ लेगा एंट्री

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *