Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Honor ने चीन मार्केट में पिछले साल ही सितंबर महीने में Honor Play10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जो एक 4G स्मार्टफोन था लेकिन ऑनर कंपनी ने अब चीन में इसका 5G वर्जन Honor Play10 5G को लॉन्च किया है। मोबाइल में 12GB रैम की ताकत, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत डिटेल से पढ़ सकते हैं।
ऑनर प्ले10 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत फोन की 7000mAh बैटरी है, फोन की बैटरी लिथियम आयन पॉलीमर बैटरी है, इस की बैटरी को जल्दी से फुल चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। कंपनी यह दावा करती है कि मोबाइल की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर लगातार 21 घंटे तक वीडियो चलाई जा सकती है।
ऑनर ने इस फोन में Super Power Saving Mode दिया है, अगर आप इस मोड को ऑन करते हैं तो स्मार्टफोन को सिर्फ 2% बैटरी रहने पर भी 15 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा Honor Play10 5G फोन में AI Night चार्जिंग प्रोटेक्शन फीचर दिया है, जिससे आपका स्मार्टफोन ओवर चार्ज से बचेगा। आपकी स्मार्टफोन की बैटरी की हेल्थ अच्छी रहेगी।
Honor Play10 5G को 6.8 इंच की Full HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, फोन की डिस्प्ले TFT LCD पैनल के साथ आती है जो पंच होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है, फोन में 1080×2412 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दी जाती है, फोन की डिस्प्ले के साथ Eye प्रोटेक्शन मोड दिया गया है, अगर आप काफी देर स्मार्टफोन उसे करते हैं तो आपकी आंखों को नुकसान होने से बचाता है।

ऑनर के इस पावरफुल 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है, फोन का प्रोसेसर 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है, जोकि 2.0 गीगाहर्टज से लेकर 2.3 गीगाहर्टज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इसमें Adreno A619 जीपीयू ग्राफिक सपोर्ट दिया गया है।
ब्रांड Honor Play10 5G मोबाइल को मार्केट में एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया है, इसका ऑपरेटिंग सिस्टम MagicOS 9.0 के साथ काम करता है।
ऑनर प्ले10 5G स्मार्टफोन के बैक साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया जाता है, जो AI सेकेंडरी कैमरे के साथ मिलकर काम करता है। फोन के बैक पैनल पर LED फ्लैशलाइट दी गई है। रियर कैमरा फोटो के लिए 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन के बैक पैनल कैमरे के साथ नॉर्मल फोटो मोड, नाइट मॉड, Portrait mode, स्लो मोशन, मल्टी लेंस वीडियो रिकॉर्डिंग, लाइव फोटो, फिल्टर, वायरमार्क, टाइम शूटिंग और Short Film जैसे मोड मिल जाते हैं।
फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा दिया जाता है। फ्रंट कैमरे पर आपको 1920×1080 पिक्सर रेजोल्यूशन मिलता है। फोन के फ्रंट साइड पर पोटेंट मोड, फिल्टर, स्मॉल कैप्चर, Selfie Mirror, वॉइस एक्टीवेटेड शूटिंग, टाइमर शूटिंग और लाइव फोटो जैसे मोड फीचर्स दिए जाते हैं।

ऑनर प्ले10 5G को SGS सर्टिफाइड ड्रॉप असिस्टेंट बॉडी के साथ लॉन्च किया गया है। जिससे स्मार्टफोन को जमीन पर गिरने के बाद भी स्मार्टफोन सुरक्षित रहता है। इसमें IP65 रेटिंग दी जाती है जो स्मार्टफोन को डस्ट और पानी से सुरक्षित रखता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और NFC जैसे बड़े फीचर्स मिल जाते हैं। इसके अलावा इसमें आपको AI button दिया जाता है। जो सिर्फ एक क्लिक में ही कई फीचर्स एक साथ कंट्रोल किया जा सकते हैं।

ऑनर कंपनी ने चीन मार्केट में Honor Play10 5G मोबाइल को दो वेरिएंट के साथ उतारा है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को चीन में 1399 युआन तकरीबन इंडिया के 19,699 रुपए में उतारा गया है। जबकि इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट को 1899 युआन लगभग 26,769 रुपए में लॉन्च किया गया है। फोन को Velvet Black और Desert Gold कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Infinix Smart 20 कल होगा इंडिया में लॉन्च, Helio G81 Ultimate चिपसेट और 5200mAh बैटरी से होगा लैस