Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

iQOO कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15T को जल्द ही लॉन्च करने वाली है, लॉन्चिंग से पहले ही स्मार्टफोन के वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं, स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा और 8000mAh बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला है। ब्रांड ने अभी तक iQOO 15T स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है, चलिए आइकू 15T स्मार्टफोन के लीक हुए फीचर्स और वेरिएंट के बारे में डिटेल से जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ टिपस्टर Anvin पोस्ट साझा की है, जिसमें iQOO 15T स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है, Anvin के अनुसार आइकू 15T 5G स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है।
टिप्स्टर Anvin के अनुसार फोन में 6.82 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आने वाली है। फोन में Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। जो Monster एडिशन के साथ पेश होगा। इस स्मार्टफोन में Q3 Gaming चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। IQOO 15T स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट OriginOS 6 पर काम कर सकता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है, जब कि इसके फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा हो सकता है।
लीग रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन Metal Freme पर बना 5G स्मार्टफोन है, जिसमें आपको अल्ट्रासोनिक इन- स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन को धूल मिट्टी और पानी की बौछारों से बचने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।

रिपोर्टर्स के माने तो iQOO 15T स्मार्टफोन को 20 मई को iQOO Pad 6 Pro और iQOO TWS 5i इयरबड्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस 5G स्मार्टफोन को 5 वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट, 12GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज, 16GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- Honor Magic 9 Pro Max स्मार्टफोन की डिटेल्स हुई लीक, 200MP कैमरे और 1.5K LTPO डिस्प्ले के साथ इस दिन होगा पेश
Trending now