Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Infinix ने बांग्लादेश में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को सेल के लिए लिस्ट भी कर दिया गया है। बांग्लादेश में इंफिनिक्स का यह फोन 6000mAg की बैटरी के साथ उतारा गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर और बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए इस इंफिनिक्स स्माटफोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन की डिटेल आगे जानते हैं।
हालांकि कंपनी ने इस Infinix Hot 70 स्मार्टफोन की कीमत की अभी कोई डिटेल साझा नहीं की है कंपनी इसे अभी अपकमिंग फोन ही बता रही है। लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Pickaboo और Gadgetandergear पर इंफिनिक्स हॉट 70 को सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। इन शॉपिंग वेबसाइट पर फोन की कीमत और ऑफर्स के साथ स्पेसिफिकेशंस की डिटेल भी सामने आ गई है।

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Pickaboo पर Infinix Hot 70 स्मार्टफोन 18,999 बांग्लादेशी टका पर लिस्ट हुआ है यह कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी गई है। इंडियन करेंसी के मुताबिक यह कीमत 14,599 रुपए है, जबकि इसका टॉप वैरियंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 21,999 बांग्लादेशी टका रखी गई है यानी इंडियन करेंसी के मुताबिक टॉप मॉडल की कीमत 16,899 रुपए है। यह फोन बांग्लादेश में ब्लैक, ग्रीन, सिल्वर, ब्लू, ऑरेंज और वॉयलेट कलर में सेल होगा।
Infinix Hot 70 फोन 6.78 इंच की HD+एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 700nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इंफिनिक्स का यह फोन मीडियाटेक Helio G100 Ultimate ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर लाया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित XOS 16 पर रन करता है। इस फोन में LPDDR4X RAM दी गई है।
इंफिनिक्स के इस फोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके साथ में एक AI लेंस देखने को मिलता है। वही फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।

Infinix Hot 70 स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की दमदार बैटरी लगाई गई है। इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस इंफिनिक्स फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, इंफ्रारेड ब्लास्ट, Wi-Fi, ओटीजी, FM रेडियो और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Also Read:- POCO C81 और POCO C81X की पहली सेल हुई शुरू, सिर्फ ₹9999 में खरीदने का मौका