16GB RAM, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura 90 स्मार्टफोन

Huawei कंपनी ने चाइना मार्केट में ‘Pura 90 Series’ को लॉन्च कर दिया है, इस सीरीज के तहत हुआवेई ने तीन स्मार्टफोन Huawei Pura 90, Huawei Pura 90 Pro और Huawei Pura 90 Pro Max को लॉन्च किया है, हुआवेई पुर 90 फोन को 16GB रैम 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा और OLED डिस्प्ले के साथ के साथ पेश किया गया है, इस 5G स्मार्टफोन की सभी जानकारी आप नीचे डिटेल से जान सकते हैं।

Huawei Pura 90 फोन में मिलते हैं शानदार फीचर्स

Huawei Pura 90फीचर्स
स्क्रीन6.8 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरKirin 9010S
ओएसHarmonyOS 6.1
प्राइमरी कैमरा50MP+12.5MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
बैटरी6500mAh

हुआवेई पुर 90 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 1320×2856 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जाती है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इसमें Kunlun Glass की लेयर मिल जाती है, जो स्क्रीन को टूटने और फूटने से बचाती है। कंपनी द्वारा इसमें Kirin 9010S ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो HarmonyOS 6.1 पर रन करता है।

Huawei Pura 90 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ दी जाती है, इसके अलावा इसमें 12.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ 3.7x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन से सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है जो Red Maple Colour Sensor के साथ दिया जाता है।

हुआवेई के इस नई डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। इस फोन के अंदर आपके साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है इसके अलावा इसमें डुएल स्पीकर, NFC और IR blaster जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं पानी और डस्ट से सुरक्षा के लिए IP68 + IP69 वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट दिया जाता है।

Huawei Pura 90
Huawei Pura 90/Photo Credit: Huawei

Huawei Pura 90 कीमत

Huawei Pura 90चीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GB4699 युआन₹64,190
12GB+512GB5199 युआन₹70,000
16GB+512GB5699 युआन₹77,790

Huawei ने Huawei Pura 90 स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट के साथ पेश किया है, 12GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4699 युआन जो इंडिया के 64,190 रुपए होते हैं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की चाइना कीमत 5199 युआन जो इंडिया के लगभग 70,000 रुपए होते हैं,

जबकि इसके सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत 5699 युआन यानी इंडिया के 77,790 रुपए होते हैं, जो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इस 5G स्मार्टफोन को थ्री कलर Snow White, Roland Purple और Velvet Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Also Read:- 6500mAh बैटरी के साथ POCO C81 और POCO C81x स्मार्टफोन इस दिन होंगे भारत में लॉन्च, लॉन्च डेट हुई अनाउंस

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *