8500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाले OnePlus Ace 6 Ultra स्माटफोन की लॉन्चिंग डेट हुई कंफर्म

वनप्लस कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही यह कंफर्म कर दिया था की कंपनी चीन में एक नया गेमिंग स्माटफोन लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने इस अपकमिंग OnePlus Ace 6 Ultra गेमिंग स्माटफोन की लॉन्चिंग डेट से भी पर्दा उठा दिया है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन के साथ गेमिंग कंट्रोलर भी पेश करने वाली है जिसमें डेडीकेटेड गेमिंग बटन दिए जाएंगे। तो चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और उसके फीचर्स जानते हैं।

OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च डेट

वनप्लस कंपनी 28 अप्रैल को चीन में एक बड़ा इवेंट आयोजन करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यह इवेंट शाम 7:00 बजे यानी इंडिया में दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को माइक्रोब्लॉगिंग साइट वेइबो सहित वनप्लस चाइना की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। फिलहाल यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होगा, इंडिया में लांचिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

OnePlus Ace 6 Ultra
OnePlus Ace 6 Ultra/Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 6 Ultra के साथ गेमिंग कंट्रोलर भी पेश होगा

वनप्लस कंपनी ने इस स्मार्टफोन को उन ग्राहकों के लिए तैयार किया है जो मोबाइल गेमिंग के शौकीन है। वनप्लस कंपनी इस फोन के साथ एक यूनिक मोबाइल कवर लेकर आ रही है जिसमें चार बटन दिए जाएंगे। मोबाइल के अंदर कवर को डालने पर कवर में लगे बटनों से मोबाइल में खेले जाने वाले गेम को कंट्रोल किया जा सकता है। इस गेमिंग कंट्रोलर की मदद से आप गेम खेलते समय मूवमेंट को कंट्रोल और गेम में फायरिंग भी कर सकेंगे।

OnePlus Ace 6 Ultra स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस ऐस 6 स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1000Hz टच सैंपलिंग रेट और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

OnePlus Ace 6 Ultra
OnePlus Ace 6 Ultra/Photo Credit: OnePlus

प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है।

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर क्लिक करने के लिए इस वनप्लस फोन के फ्रंट वाले पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल सकता है।

बैटरी: OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन में कंपनी 8500mAh की पावरफुल बैटरी देने वाली है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वही उम्मीद है कि यह फोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर वनप्लस कंपनी के इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो कंपनी ने यह पहले ही बता दिया है कि इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा साथ ही इसमें वेब पर कॉलिंग चैंबर भी मौजूद होगा।

कलर ऑप्शंस: OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन को चीन में ब्लैक और टाइटेनियम कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है।

Also Read:- 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro फोन की सेल हुई शुरू, मिल रही ₹3000 की छूट

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *