Vivo X300 Ultra की इंडिया लॉन्च हुई कंफर्म, 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

वीवो कंपनी इंडियन मार्केट में अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम Vivo X300 Ultra होगा। कंपनी ने इस वीवो स्मार्टफोन का मोबाइल पेज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया है और साथ ही ब्रांड के “X” हैंडल पर भी इस अपकमिंग फोन का टीजर लॉन्च किया है। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 7100mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जान लेते हैं।

Vivo X300 Ultra इंडिया लॉन्च कंफर्म

हालांकि कंपनी ने अभी अपकमिंग Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी की तरफ से इस फोन का इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया गया है। वही लेटेस्ट लिक की माने तो यह फोन इंडिया में 7 मई को लॉन्च किया जा सकता है और इसकी पहली सेल 14 मई से स्टार्ट हो सकती है। उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा करेगी।

Vivo X300 Ultra स्पेसिफिकेशंस

वीवो कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारतीय बाजार में वीवो का सबसे पावरफुल कैमरा फोन बनकर आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। चीन में लॉन्च हुए इस वीवो स्मार्टफोन के अंदर 6.7 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली 8T LTPO फ्लैट AMOLED डिस्पले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है।

बात करें अगर Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिल जाता है। वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस वीवो फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।

चीन में इस वीवो स्मार्टफोन को 7100mAh की बड़ी बैटरी पर उतारा गया था जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5G फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर वर्क करता है। इसके अलावा इस फोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। ऐसी संभावना है कि यह फोन इंडिया में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है।

Also Read:- 6500mAh बैटरी और 5000nits ब्राइटनेस के साथ जल्द लॉन्च होगा Vivo X300 FE स्मार्टफोन, प्रोडक्ट पेज भी हुआ लाइव

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *