Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

काफी दिनों से Vivo Y05 4G स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं सामने आ रही थी, लेकिन आखिरकार वीवो कंपनी ने अपनी ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए इस फोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस फोन में लंबे समय तक चलने वाली 6500mAh की बैटरी लगी हुई है। तो चलिए इस 4G हैंडसेट के सभी स्पेसिफिकेशंस और उसकी कीमत के बारे में जानते हैं।
डिस्प्ले: Vivo Y05 4G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की HD+ LCD वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दी गई है जो 1200 nits हाई पिक ब्राइटनेस और 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस वीवो हैंडसेट के प्रोसेसर के तो इस फोन में कंपनी ने Unisoc T7225 ऑक्टा कोर चिपसेट का सपोर्ट दिया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर वर्क करता है।
रैम और स्टोरेज: इस फोन में एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी है जिससे इसकी 4GB फिजिकल रैम में 4GB वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
प्राइमरी कैमरा: इस वीवो स्मार्टफोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI सेंसर लगा हुआ है।

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए विवो के इस फोन में फ्रंट वाले पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है।
बैटरी: पावर सप्लाई के लिए Vivo Y05 4G फोन में 6500mAh की पावरफुल बैटरी लगाई गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी इस फोन को 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है।
अन्य फीचर्स: Vivo Y05 4G स्मार्टफोन जमीन पर गिरकर पत्थर से टकराने पर भी सुरक्षित रहता है क्योंकि कंपनी ने इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्युरेबिलिटी दी है। वही धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इस फोन में IP65 रेटिंग देखने को मिल जाती है इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में OTG, Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.2 जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Vivo Y05 4G स्मार्टफोन को कंपनी ने 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 12,999 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया है। वीवो कंपनी का यह 4G हैंडसेट Champagne Gold और Midnight Blue कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकेगा।
Also Read:- Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर दिखा Poco C81 Pro स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च