Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Active Matrix डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Pro 5G

इंफिनिक्स कंपनी ने आज इंडिया में अपना नया डिफरेंट डिजाइन वाला Infinix Note 60 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को Active Matrix डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है जो बैक कैमरा माड्यूल के पास में लगी हुई है। वही इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। तो चलिए इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल जानते हैं।

Infinix Note 60 Pro 5G कीमत

Infinix Note 60 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 31,999 रुपए की कीमत पर उतारा गया है जबकि इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए तय की गई है। इस इंफिनिक्स स्मार्टफोन की सेल 20 अप्रैल से शुरू होगी। इस नए 5G फोन को Mocha Brown, Solar Orange और Deep Ocean Blue कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक इस फोन की खरीदारी ICICI, SBI, BOB, Yes Bank और IDFC कार्ड से करता है तो ग्राहक को कंपनी इस डिवाइस पर 3,000 का डिस्काउंट देगी। जिसके बाद यह इंफिनिक्स नोट 60 प्रो हैंडसेट सिर्फ 28,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही कंपनी इस इंफिनिक्स फोन पर 1 साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी देने वाली है। इसके अलावा पहले सेल में इस फोन के साथ 3,999 रुपए वाला MagPower स्पीकर फ्री में दिया जाएगा।

Infinix Note 60 Pro 5G
Infinix Note 60 Pro 5G/Photo Credit: Infinix

Infinix Note 60 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

इंफिनिक्स कंपनी के इस 5G फोन में 6.78 इंच की 1.5K पंच होल एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट 2304Hz PWM डिमिंग, 2644×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 4500 nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस फोन में कंपनी ने स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i और सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर के सुविधा भी दी है।

इस फोन के बैक पैनल पर कंपनी ने Active Matrix डिस्प्ले लगाई है जिसमें अट्रैक्टिव एनीमेशन चलते हैं नोटिफिकेशन दिखती है और गेम भी खेले जा सकते हैं। इस फोन के अंदर 288 LED लाइट्स लगी हुई है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर वर्क करता है इसके साथ कंपनी इस फोन पर 3 साल का OS अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इंफिनिक्स नोट 60 प्रो 5G फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है। वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस फोन के फ्रंट साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

पावर सप्लाई के लिए इस फोन में 6500mAh की बैटरी लगाई गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस इंफिनिक्स स्मार्टफोन से दूसरे फोन स्मार्टवॉच और इयरबड्स भी चार्ज कर सकते हैं। पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए इस इंफिनिक्स हैंडसेट में IP64 रेटिंग देखने को मिलती है।

Also Read:- Redmi K90 Max स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट हुई कंफर्म, 8500mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *