Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

आखिरकार लावा कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपना बजट स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप लगाया है वही पावर सप्लाई के लिए इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। अगर आप कम बजट में एक 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह लावा स्मार्टफोन एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन बन सकता है। तो चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।
डिस्प्ले: नए लावा बोल्ड 2 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्पले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी के सीटों से सुरक्षा के लिए IP64 डस्ट और स्प्लैश प्रूफ रेटिंग भी दी गई है।
प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इस फोन के कैमरा सेटअप की तो इसमें पीछे वाली साइड पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है हालांकि सेकेंडरी कैमरे के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
सेल्फी कैमरा: इस फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए कंपनी ने इसमें फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा भी लगाया है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस 5G फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है जो एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
बैटरी: Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 5000mAh की पावरफुल बैटरी लगी हुई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर और ड्यूल सिम स्लॉट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने भारतीय बाजार में सिर्फ एक ही वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है जिसकी कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। हालांकि यह कीमत लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर्स के साथ रखी गई है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर स्टार्ट होगी। लावा कंपनी के इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और फेदर व्हाइट कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकेगा।