Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

हाल ही में नथिंग कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च की थी जिसमें Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। अब भारत में इन दोनों स्मार्टफोन की आज यानी 13 मार्च से पहली सेल शुरू हो गई है। पहली सेल में ही इन दोनों स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोंस को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और देश के अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। तो चलिए इनकी कीमत, ऑफर और फीचर्स की डिटेल जानते हैं।
सबसे पहले अगर Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इस फोन के 8GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल के लिए कीमत 31,999 रुपए रखी गई है, जबकि 8GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल के लिए कीमत 34,999 रुपए रखी गई है। वही इस फोन के 12GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल के लिए कीमत 37,999 रुपए तय की गई है। इस स्मार्टफोन को पिंक, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट जैसे कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।
बात करें अगर Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन की कीमत की तो इस फोन 8GB रैम+128GB स्टोरेज मॉडल के लिए कीमत 39,999 रुपए रखी गई है, जबकि 8GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल के लिए कीमत 42,999 रुपए रखी गई है। वही इस फोन के 12GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल के लिए कीमत 45,999 रुपए तय की गई है। इस नथिंग फोन को आप पिंक, ब्लैक और व्हाइट जैसे कलर ऑप्शंस के साथ खरीद सकते हैं।
लॉन्च ऑफर के तहत Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन पर ग्राहक 3,000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं जबकि Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन पर 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं पहली सेल में ही कंपनी नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर भी लेकर आई है। डिस्काउंट के बाद Nothing Phone (4a) फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपए और Nothing Phone (4a) Pro फोन की शुरुआती कीमत 34,999 रुपए हो जाती है।

नथिंग कंपनी के स्मार्टफोन अपनी एक अलग डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। नथिंग फोन पर 4a सीरीज में कंपनी ने इस बार नया Glyph Bar दिया है कैमरा रिकॉर्डिंग, कॉल और नोटिफिकेशन जैसे अलर्ट के लिए अलग तरीके से चमकता है। इसके अलावा कंपनी ने इस सीरीज में ChatGPT के साथ कई AI स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट दिया है।
Nothing Phone (4a) के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्पले दी जाती है जो 4500nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी खींचने के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिलता है। वहीं इसके बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है।
नथिंग फोन 4a स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 5400mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वही इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Nothing Phone (4a) Pro फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.83 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्पले लगी हुई है जो 5000 nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस फोन के अंदर शानदार परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। वहीं पावर सप्लाई के लिए कंपनी ने इसमें 5400mAh की बैटरी दी है जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
नथिंग फोन 4ए प्रो फोन के बैक पैनल पर 140x अल्ट्रा जूम के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है।
Also Read:- 200MP कैमरा और 7100mAh की दमदार बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा Vivo X300s स्मार्टफोन, जाने पूरी डिटेल