भारत की सबसे पॉपुलर ब्रांडेड कंपनी Xiaomi ने भारतीय मार्केट में Xiaomi 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को पेश किया गया है, Xiaomi कंपनी ने दोनों स्माटफोनों को काफी शानदार फीचर्स और पावरफुल बैटरी बैकअप के साथ पेश किया है, श्याओमी 17 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है। चलिए श्यओमी 17 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
ToggleXiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन में मिलते हैं यह शानदार फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra 5G के अंदर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2608×1200 पिक्चर रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाती है। इसकी डिस्प्ले के साथ 3500 nits का पिक ब्राइटनेस दिया जाता है। श्यओमी कंपनी ने श्यओमी 17 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 HyperOS 3.0 पर आधारित है।
श्यओमी 17 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.67 अपर्चर के साथ दिया जाता है इसके अलावा उसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा 4.3x पेरिस्कोप कैमरा दिया जाता है। और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिल जाता है, श्यओमी के इस फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है। जिससे आप 8k वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।
Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन के अंदर आपको 6000 माह की पावरफुल बैटरी मिल जाती है, जो 90W HyperCharge फास्ट दिया जाता है और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, NFC और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए इसमें IP66/IP68/IP69 रेटिंग सपोर्ट मिल जाता है।

Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 17 Ultra 5G स्मार्टफोन को 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1,39,999 रुपए रखी गई है। श्यओमी 17 अल्ट्रा स्मार्टफोन को आप 13 मार्च से खरीद सकते हैं, इस 5G स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है, इसके अलावा आपको 10,000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल जाएगा।







