लावा कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही अपना नया Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह नया स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold 5G का सक्सेसर बनकर सामने आएगा। इस स्मार्टफोन की डेडीकेटेड माइक्रोसाइट अमेजॉन पर लाइव कर दी गई है जिससे इस फोन की लुक और कई खास फीचर्स की डिटेल सामने आई है। तो चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में लीक हुई डीटेल्स को विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleLava Bold 2 5G Launch Date In India
Lava कंपनी ने Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन की अमेजॉन पर डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लाइव करने के साथ यह जानकारी दी है कि इस 5G फोन को भारतीय बाजार में 13 मार्च को दोपहर 12:00 लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की टीचर इमेज में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है। टीचर इमेज में फोन काफी जबरदस्त लुक के साथ नजर आ रहा है। इस स्मार्टफोन की खरीदारी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन से की जा सकेगी।

कैसा होगा Lava Bold 2 5G का लुक
टीचर इमेज में अपकमिंग लावा बोल्ड 2 5G स्मार्टफोन ब्लैक कलर में नजर आ रहा है। लिखी हुई इमेज में इस अपकमिंग फोन का बैक पैनल दिखाई दे रहा है जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ एक एलइडी फ्लैशलाइट देखने को मिल रही है। इमेज में यह अपकमिंग फोन फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल के साथ दिखाई दे रहा है। इस फोन के दाएं साइड में वॉल्यूम कंट्रोल बटन और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं।
पंच होल डिस्प्ले के साथ मिलेगा इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर
डेडीकेटेड माइक्रोसाइट से इस बात की भी पुष्टि होती है कि इस अपकमिंग लावा स्मार्टफोन में यूजर्स को इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है इसके साथ ही इस फोन को अनलॉक करने के लिए इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस अपकमिंग फोन में पंच होल डिस्पले कट आउट मिलने वाला है जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्द ही इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस कंपनी रिवील करेगी।







