Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Xiaomi कंपनी इंडियन मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को 11 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन के मार्केट में लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने अपना नया Xiaomi Pad 8 टैबलेट इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 9200mAh की दमदार बैटरी का सपोर्ट दिया है। तो चलिए इस टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने नए Xiaomi Pad 8 टैबलेट को दो वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है। जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपए रखी गई है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपए रखी गई है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 3,000 रुपए का डिस्काउंट भी देने वाली है। इस टैबलेट की पहली सेल 17 मार्च से स्टार्ट होगी वही इस महीने इस टैबलेट को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी भी देगी।

डिस्प्ले: श्याओमी पैड 8 टैबलेट के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें कंपनी ने 11.2 इंच की 3.2K LCD डिस्प्ले दी है जो 3200×2136 पिक्सल रेजोल्यूशन, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस टैबलेट की डिस्प्ले मे Anti Glare आई प्रोटक्शन और Wet touch टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस टैबलेट के प्रोसेसर की तो इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर वर्क करता है।
प्राइमरी कैमरा: इस टैबलेट के बैक पैनल पर f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल जाता है जो 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस श्यओमी टैबलेट के फ्रंट वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल जाता है।
बैटरी: Xiaomi Pad 8 को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें कंपनी ने 9200mAh की पावरफुल बैटरी दी है जो 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही कंपनी 67W चार्जर भी फ्री दे रही है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन: कनेक्टिविटी के तौर पर Wi-Fi 7 ब्लूटूथ 5.4, चार माइक और चार डॉल्बी एटमॉस स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।