Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo कंपनी भारतीय बाजार में अपना नया Vivo T5x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह 5G स्मार्टफोन लोन से पहले ही काफी चर्चा में आ रहा है। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन की इंडिया में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के मुताबिक वीवो कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 7200mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी। तो चलिए इसके लॉन्चिंग डेट से लेकर इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
Vivo कंपनी की तरफ से यह ऑफीशियली अनाउंस कर दिया गया है कि Vivo T5x 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। ब्रांड इस फोन की कीमत 17 मार्च को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च के साथ ही अनाउंस करेगा। इस नए वीवो स्मार्टफोन की सेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर होगी।
The wait is almost over. ⚡
— vivo India (@Vivo_India) March 10, 2026
Meet the fastest smartphone in the segment — the all-new vivo T5x 5G.
🚀 Launching on 17th March, 12 PM.#ComingSoon #vivoT5x #GetSetTurbo #TurboLife pic.twitter.com/AbGL6lXGCl
लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो वीवो कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फुल HD+LCD डिस्पले देखने को मिल सकती है जो हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी की तरफ से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस फोन में IP68+IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
अपकमिंग वीवो टी5एक्स 5G स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक Vivo T5x 5G स्मार्टफोन ने टेस्टिंग के दौरान 10 लाख से अधिक AnTuTu स्कोर प्राप्त किया है। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार यह अपकमिंग वीवो हैंडसेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर वर्क करेगा। कंपनी ने इस बात का पहले ही खुलासा कर दिया है कि यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ सेल किया जाएगा। वही बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकता है।

कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 7200mAh की दमदार बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। कंपनी का कहना है की इस फोन को यूजर्स एक बार फुल चार्ज करने पर लंबे समय तक स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ब्राउजिंग जैसी टास्क का मजा ले सकते हैं।
Also Read:- ₹4000 के डिस्काउंट के साथ चालू हुई Realme Narzo Power 5G स्मार्टफोन की पहली सेल, मिलेगी 10000mAh की बैटरी