9000mAh बैटरी के साथ आ रहा POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन, टिपस्टर ने शेयर की कीमत और स्पेसिफिकेशंस डिटेल

POCO अपना नया दमदार स्मार्टफोन POCO X8 Pro Max 5G जल्द ही लॉन्च करने वाली है। बताया जा रहा है कि अपकमिंग पोको X8 प्रो मैक्स 5G पोको F7 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशंस सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही इस अपकमिंग फोन की कीमत और कलर ऑप्शंस की डिटेल्स भी लीक हुई है। तो चलिए इसके संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

POCO X8 Pro Max 5G लीक कीमत

टिपस्टर Aryan Gupta ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी शेयर की है कि पोको X8 प्रो मैक्स 5G फोन को इंडियन मार्केट में 35,000 रुपए से 42,000 रुपए की कीमत के बीच उतारा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वही टिपस्टर के अनुसार यह फोन इंडियन मार्केट में चार कलर ऑप्शंस के साथ पेश हो सकता है जिसमें Black, Red/White, Green और Iron Man Edition कलर ऑप्शन शामिल हो सकते हैं।

कैसे होंगे POCO X8 Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: आगामी पोको X8 प्रो मैक्स 5G फोन में 6.83 इंच की OLED डिस्पले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन, 3500nits पिक ब्राइटनेस, 2000nits HBM ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ आ सकती है। वही फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन भी दिया जा सकता है।

प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस पोको फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा जो की कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है। इस स्मार्टफोन ने टेस्टिंग के दौरान 3.6 मिलियन+ AnTuTu स्कोर हासिल किया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: POCO X8 Pro 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करेगा। इस फोन के साथ कंपनी 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 6 साल का OS अपडेट भी देने वाली है।

रैम और स्टोरेज: यह पोको स्मार्टफोन भारतीय बाजार में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

प्राइमरी कैमरा: लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग स्मार्टफोन में देख पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है जिसमें Light Fusion 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल सकता है।

सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी: टिपस्टर के अनुसार यह स्मार्टफोन 9000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है जो 100W वायर्ड और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

अन्य फीचर्स: लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग दी जा सकती है। वही सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलने की संभावना है।

Also Read:- 17 मार्च को लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी वाला POCO X8 Pro स्मार्टफोन, कीमत और स्पेसिफिकेशंस भी हुए लीक

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़