17 मार्च को लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी वाला POCO X8 Pro स्मार्टफोन, कीमत और स्पेसिफिकेशंस भी हुए लीक

पोको कंपनी भारतीय बाजार में अपनी POCO X8 सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार यह सीरीज मार्केट में 17 मार्च को लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के POCO X8 Pro स्मार्टफोन की कीमत कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी है। लीक्स के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6500mAh की पावरफुल बैटरी के साथ 120Hz OLED डिस्प्ले मिलेगी। तो चलिए इसकी पूरी डिटेल नीचे जानते हैं।

POCO X8 Pro स्मार्टफोन 17 मार्च को होगा लॉन्च

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Aryan Gupta ने पोको X8 प्रो स्माटफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस के साथ इसकी कीमत और कलर ऑप्शंस भी शेयर किए हैं। टिपस्टर के अनुसार POCO X8 Pro स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में कीमत लगभग 27 हजार रुपए से 34 हजार रुपए के बीच रखी जा सकती है। वही यह पोको हैंडसेट इंडिया में White & Black, Red और Black जैसे तीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश होगा।

मिलेगी स्मूथ डिस्प्ले

टिपस्टर के अनुसार अपकमिंग पोको X8 प्रो स्माटफोन में 6.59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्पले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 nits HBM ब्राइटनेस, 3500 nits पिक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करेगी। वही इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी जाएगी। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलने वाला है।

दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा शानदार परफॉर्मेंस

कंपनी की तरफ से यह कंफर्म कर दिया गया है कि POCO X8 Pro स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर वर्क करेगा। इस फोन के साथ कंपनी 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 6 साल का OS अपडेट भी देने वाली है। इस पोको स्मार्टफोन ने टेस्टिंग के दौरान 3.2M+ AnTuTu स्कोर हासिल किया है। इसके साथ ही फोन में 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद होगा।

कैमरा और बैटरी

लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इस अपकमिंग पोको फोन में 6500mAh की बैटरी होगी जो 100W वायर्ड और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वही इस फोन में बैक पैनल पर Sony IMX882 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। वही सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट साइड पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Also Read:- Vivo Y51 Pro 5G के कलर ऑप्शन, कीमत और स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 7200mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़