7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ 9 मार्च को लॉन्च होगा Vivo V70 FE 5G फोन, जानें पूरी डिटेल

वीवो कंपनी एक के बाद एक अपने 5G स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह अपने वीवो V70 सीरीज का एक और 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम Vivo V70 FE 5G होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी इंडोनेशिया में 9 मार्च को लॉन्च करेगी। यह फोन Vivo V70 सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन होने वाला है क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

Vivo V70 FE 5G Launch Date

Vivo कंपनी इंडोनेशिया में 9 मार्च 2026 को एक बड़े इवेंट का आयोजन करने वाली है जिसमें Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक Vivo V70 FE 5G की भारतीय बाजार में कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है की इस नए मॉडल को इंडिया में भी अप्रैल महीने तक लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V70 FE 5G संभावित स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग वीवो V70 FE 5G स्मार्टफोन में कंपनी 6.53 इंच की बड़ी 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले का सपोर्ट देने वाली है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

प्राइमरी कैमरा: कंपनी की ओर से ही है कंफर्म कर दिया गया है कि Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन में वेट पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल होगा।

सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाएगा।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस फोन के प्रोसेसर की तो लिख हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट के साथ दस्तक दे सकता है।

रैम और स्टोरेज: Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

बैटरी: इस अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो लेक्स के अनुसार यह फोन 7000mAh बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जाएगा जो 90W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी।

Vivo V70 FE 5G
Vivo V70 FE 5G

Vivo V70 FE 5G कीमत

इस स्मार्टफोन के टीचर पोस्ट से इस बात का खुलासा तो हो चुका है कि यह फोन इंडोनेशिया में Silver, Ocean Blue और Muse Purple कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा। वही बात करें इस अपकमिंग फोन की कीमत की तो कंपनी ने अभी तक इस 5G फोन की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Also Read:- 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB रैम और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़