Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

इंफिनिक्स कंपनी ने अपना एक और नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन MWC 2026 में पेश कर दिया है जिसे Infinix Note 60 Ultra के नाम से पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्पले और MediaTek Dimensity 8400 अल्टीमेट प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। तो चलिए इस इंफिनिक्स स्माटफोन की स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत की पूरी डिटेल जानते हैं।
सबसे पहले अगर हम इंफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम पर तैयार किया है जिससे यह फोन पत्थर से टकराने पर भी नहीं टूटता है। कंपनी ने इस इंफिनिक्स फोन के बैक पैनल पर छोटी सी डॉट-मैट्रिक्स स्क्रीन भी दी है जिसमें एनीमेशन चलते रहते हैं।
इस फोन के बैक पैनल पर Floting टेललाइट्स भी दी गई है जो फोन चार्जिंग ऑन करने पर चमकती है। वही कंपनी ने इस फोन की डिस्प्ले और रियर कैमरा सेटअप दोनों में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी लगाया है।
Infinix Note 60 Ultra फोन में 6.78 इंच की 1.5 के रेजोल्यूशन वाली ओ एलइडी डिस्पले मिलती है जो 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आती है। इस फोन को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी लगाई गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वॉयरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बात करें अगर इस इंफिनिक्स फोन के प्रोसेसर की तो इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 8400 अल्टीमेट चिपसेट लगाया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर वर्क करता है ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G720 MC7 GPU लगा हुआ है। इंफिनिक्स के इस फोन में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं इस फोन में 3D IceCore वेपर चैंबर भी लगा हुआ है जिससे हैवी गेमिंग करते समय यह फोन को ठंडा रखता है।
इंफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस देखने को मिलता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस इंफिनिक्स स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिलता है।

इंफिनिक्स कंपनी का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Monza Red, Torino Black, Roma Silver और Amalfi Blue कलर ऑप्शंस के साथ पेश हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा स्मार्टफोन मलेशिया में जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होगा मलेशिया में इस फोन की कीमत MYR 3,000 यानी लगभग 69,000 रुपए होगी। यह फोन इंडिया में कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Also Read:- 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB रैम और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 FE स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स