Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo कंपनी मार्केट में एक और जबरदस्त स्मार्टफोन Vivo Y21 5G लेकर आ रही है, लॉन्चिंग से पहले ही वीवो Y21 5G स्मार्टफोन काफी चर्चा में बना हुआ है, Vivo के इस आगामी स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।
आगामी स्मार्टफोन Vivo Y21 5G को TeshiCell वेबसाइट पर प्रोडक्ट लिस्टिंग की गई है, जिससे वीवो Y21 5G स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कीमत का खुलासा हो गया है, लेकिन इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।

Tashicell की लिस्टिंग के अनुसार वीवो Y21 5G स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो एंड्रॉयड 16 OriginOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा, वो के इस आगामी स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन को मार्केट में Sunrise Gold और Voyage Black कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

अगर इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले हो सकती है, जो 120Hz Refresh रेट और 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आ सकती है। Vivo Y21 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप हो सकते हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें USB Type-C 2.0, 5G नेटवर्क सपोर्ट साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर, OTG सपोर्ट और फेस Access 2.0 जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए IP65 रेटिंग हो सकती है,