20000 से कम में सबसे अच्छा फोन | ये रहे 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन

आजकल 20000 से कम में सबसे अच्छा फोन ढूंढना बहुत ही आसान है, क्योंकि भारतीय बाजार में आए दिन एक से बढ़कर एक पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ जबरदस्त डिजाइन मिलती है। वही इन 5G स्मार्टफोंस की कीमत भी 20000 रुपए से कम होती है। अगर आप भी 20000 se kam mein sabse achcha phone ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट देने वाले हैं।

इन 5G स्मार्टफोन के अंदर आपको 7000mAh की पावरफुल बैटरी, 50 मेगापिक्सल का कैमरा और ऑक्टा कोर प्रोसेसर जैसे पावरफुल फीचर्स देखने को मिलेंगे। तो चलिए 20 हजार से कम में आने वाले बेस्ट 5G फोन के बारे में डिटेल्स के साथ जानते हैं।

20000 से कम में सबसे अच्छा फोन

अगर आपको एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदना है, लेकिन आपका बजट 20000 से कम है, तो नीचे हम आपको 20000 से कम में आने वाले बेस्ट मोबाइल फोन की लिस्ट दे रहे हैं, जिनमें से आप अपने लिए बेस्ट मोबाइल सेलेक्ट कर सकते हैं।

मॉडल का नाममॉडल की कीमत
Vivo Y31 Pro 5G₹18,999
Realme P4 5G₹18,999
Motorola G85 5G₹16,625
OPPO K13 5G₹17,000
OnePlus Nord CE4 Lite 5G₹17,899
Redmi 15 5G₹18,499

Vivo Y31 Pro 5G फोन

vivo y31 pro 5g
vivo y31 pro 5g
स्पेसिफिकेशनडिस्क्रिप्शन
डिस्प्ले6.72 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
रैम8GB रैम
स्टोरेज128GB स्टोरेज
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300
ओएसएंड्रॉयड v15
प्राइमरी कैमरा50MP + 2MP
सेल्फी कैमरा8MP
बैटरी6500mAh
AnTuTu728,000

डिस्प्ले: इस बेस्ट कैमरा मोबाइल 5G में 6.72 इंच की पंच होल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD डिस्पले मिलती है जो 1080×2408 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। वही इस फोन की डिस्प्ले में आपको 1050 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 Aspect Ratio, 393 ppi पिक्सल डेंसिटी और IP64 डस्ट प्रूफ, शौक प्रूफ व स्प्लैश प्रूफ रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर विवो Y31 प्रो 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा कोर चिपसेट का सपोर्ट मिल जाता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।

प्राइमरी कैमरा: इस वीवो मोबाइल के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल जाता है। वही इस फोन के कैमरे में फेस डिटेक्शन, ऑटो फोकस, एलईडी फ्लैश+ औरा लाइट, ऑटो फोकस, डिजिटल जूम और ऑटो फ्लैश जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

सेल्फी कैमरा: जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस वीवो फोन में सामने वाली साइट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।

बैटरी: Vivo Y31 Pro फोन के अंदर 6500mAh की लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है जो 44W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस: इस वीवो फोन 5G में कनेक्टिविटी के तौर पर ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ v5.4, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, Wi-Fi 5 और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और स्टोरेज: वीवो कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन को आप 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ 18,999 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।

Also Read:- इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है? यहां जाने फीचर्स और प्राइस लिस्ट

Realme P4 5G फोन

Realme P4 5G
Realme P4 5G
स्पेसिफिकेशनडिस्क्रिप्शन
डिस्प्ले6.77 इंच, 4500 nits पिक ब्राइटनेस
रैम8GB रैम
स्टोरेज128GB स्टोरेज
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400
ओएसएंड्रॉयड v15
प्राइमरी कैमरा50MP + 8MP
सेल्फी कैमरा16MP
बैटरी7000mAh
AnTuTu775,973

डिस्प्ले: रियलमी P4 5G फोन में 6.77 इंच की पंच होल Hyper Glow AMOLED डिस्पले देखने को मिलती है जो 1080×2392 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। इस फोन की डिस्प्ले में 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 144 Hz रिफ्रेश रेट, 397 ppi पिक्सल डेंसिटी, 19.9:9 Aspect Ratio और iP66+iP65 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।

प्राइमरी कैमरा: शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए इस रियलमी फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिलता है जिसमें OmniVision OV50D सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और OmniVision सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए रियलमी कंपनी के इस 5G मोबाइल में सामने वाली साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है।

बैटरी: रियलमी P4 5G फोन के अंदर 7000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी देखने को मिलती है जो 80W अल्ट्रा चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस रियलमी मोबाइल के प्रोसेसर की तो इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। वही इस फोन के साथ कंपनी 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 3 साल का OS अपडेट्स भी देती है। इस रियलमी मोबाइल का AnTuTu स्कोर 775,973 है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस: इस रियलमी मोबाइल 5G में कनेक्टिविटी के लिए GPS, ब्लूटूथ v5.4, ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, मोबाइल हॉटस्पॉट, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, Wi-Fi 6, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और स्टोरेज: Realme P4 5G फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Also Read:- Redmi का सबसे सस्ता 5G मोबाइल कौन सा है? यहां जाने प्राइस और फीचर्स

Motorola G85 5G फोन

Motorola G85 5G
Motorola G85 5G
स्पेसिफिकेशनडिस्क्रिप्शन
डिस्प्ले6.67 इंच, 395 ppi
रैम8GB रैम
स्टोरेज128GB स्टोरेज
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3
ओएसएंड्रॉयड v14
प्राइमरी कैमरा50MP + 8MP
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी5000mAh
AnTuTu471,687

डिस्प्ले: 20000 से कम में यह सबसे सस्ता 5G मोबाइल है जिसमें आपको 6.67 इंच की 1080×2400 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन वाली पंच होल P-OLED Curved का डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास v5 स्क्रीन प्रोटक्शन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 395 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1600 nits पिक ब्राइटनेस, 20:9 एक्सपेक्ट रेशों और IP52 डस्ट प्रूफ व स्प्लैश प्रूफ वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।

बैटरी: मोटोरोला G85 5G फोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 33W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: इस मोटरोला डिवाइस में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। वही इस फोन में 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल का ओएस अपडेट्स भी दिया जा रहा है। इस मोटरोला फोन का AnTuTu स्कोर 471,687 है।

प्राइमरी कैमरा: यह मोटरोला का मोबाइल ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें Sony LYT 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होता है। वही इस फोन के कैमरे में 10x डिजिटल जूम, क्वॉड फेस डिटेक्शन, ऑटो फोकस, OIS, एलईडी फ्लैशलाइट, कस्टम वॉटरमार्क, फेस डिटेक्शन और ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटरोला हैंडसेट में आपको फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन: मोटरोला के इस 5G फोन में कनेक्टिविटी के लिए GPS, ब्लूटूथ v5.1, मोबाइल हॉटस्पॉट, ड्यूल सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi 5, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फीचर्स, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कीमत और स्टोरेज: Motorola G85 5G फोन की 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,625 रुपए रखी गई है।

OPPO K13 5G फोन

OPPO K13 5G
OPPO K13 5G
स्पेसिफिकेशनडिस्क्रिप्शन
डिस्प्ले6.67 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
रैम8GB रैम
स्टोरेज128GB स्टोरेज
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4
ओएसएंड्रॉयड v15
प्राइमरी कैमरा50MP + 2MP
सेल्फी कैमरा16MP
बैटरी7000mAh
AnTuTu699,303

डिस्प्ले: इस ओप्पो फोन 5G में 6.67 इंच की 1080×2400 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन वाली पंच होल AMOLED डिस्पले मिलती है जो 1200 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 एस्पेक्ट रेशों, 395 ppi पिक्सल डेंसिटी, स्क्रीन प्रोटक्शन और iP65 स्प्लैश प्रूफ प्रूफ व डस्ट प्रूफ वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट के साथ आती है।

प्राइमरी कैमरा: इस बेस्ट कैमरा मोबाइल 5G में पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें आपको OmniVision OV50D सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और OmniVision OV02B सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा देखने को मिलता है। वही इस फोन के कैमरे में ऑटो फोकस, एलईडी फ्लैश, डिजिटल जूम, फेस डिटेक्शन, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन और बुके पोर्ट्रेट वीडियो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओप्पो डिवाइस में आपको फ्रंट वाली साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाता है।

बैटरी: यह ओप्पो स्मार्टफोन 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी से चलता है जो 80W Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस ओप्पो मोबाइल 5G के प्रोसेसर की तो इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। वही कंपनी इस फोन पर 2 साल का OS अपडेट और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है। इस ओप्पो स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर 699,303 है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन: ओप्पो के इस 5G डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2, IR ब्लास्टर, GPS, मोबाइल हॉटस्पॉट, ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi 6, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर्स, On Screen फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, Gyroscope, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कीमत और स्टोरेज: OPPO K13 5G फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ सिर्फ 17,000 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।

Also Read:- 20000 रुपए से भी कम कीमत में आने वाले मोटोरोला 5G फोन

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन

OnePlus Nord CE4 Lite 5G
OnePlus Nord CE4 Lite 5G
स्पेसिफिकेशनडिस्क्रिप्शन
डिस्प्ले6.67 इंच, 20:9 एक्सपेक्ट रेशों
रैम8GB रैम
स्टोरेज128GB स्टोरेज
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
ओएसएंड्रॉयड v14
प्राइमरी कैमरा50MP + 2MP
सेल्फी कैमरा16MP
बैटरी5500mAh
AnTuTu468,021

डिस्प्ले: इस वनप्लस मोबाइल में 6.67 इंच की पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1080×2400 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। वही इस वनप्लस मोबाइल की डिस्प्ले में आपको 2100 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 395 ppi पिक्सल डेंसिटी, 20:9 एक्सपेक्ट रेशों और iP54 डस्ट प्रूफ व स्प्लैश प्रूफ वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

प्राइमरी कैमरा: वनप्लस के इस 5G फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें Sony LYT 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा देखने को मिल जाता है। वही इस फोन के कैमरे में आपको फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, कंटीन्यूअस ऑटो फोकस, ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट, OIS, 10x डिजिटल जूम, फेस डिटेक्शन और ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस वनप्लस स्माटफोन के आगे की साइड पर आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिल जाएगा।

प्रोसेसर: बात करें अगर वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट 5G फोन के प्रोसेसर की तो इसके अंदर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इसके साथ ही इस फोन पर कंपनी 2 साल का ओएस अपडेट्स और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है। इस वनप्लस फोन का AnTuTu स्कोर 468,021 है।

बैटरी: वनप्लस के इस 5G फोन में पावर सप्लाई के लिए 5500mAh की बैटरी दी जाती है जो 80W Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस: यह वनप्लस स्माटफोन ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, 3.5mm ऑडियो जैक, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.1, मोबाइल हॉटस्पॉट, Wi-Fi 5, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट और ड्यूल नैनो सिम स्लॉट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ आता है।

कीमत और स्टोरेज: OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ सिर्फ 17,899 रुपए में खरीद कर अपना बनाया जा सकता है।

Redmi 15 5G फोन

Redmi 15 5G
Redmi 15 5G
स्पेसिफिकेशनडिस्क्रिप्शन
डिस्प्ले6.9 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट
रैम8GB रैम
स्टोरेज256GB स्टोरेज
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3
ओएसएंड्रॉयड v15
प्राइमरी कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा8MP
बैटरी7000mAh
AnTuTu463,489

डिस्प्ले: रेडमी 15 5G फोन में 6.9 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो की एक पंच होल डिस्पले होती है। इस डिस्प्ले में 1080×2340 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 374 ppi पिक्सल डेंसिटी, 144Hz रिफ्रेश रेट, 850 nits पिक ब्राइटनेस, 19.5:9 एस्पेक्ट रेशों और IP64 डस्ट प्रूफ व स्प्लैश प्रूफ वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिलती है।

प्रोसेसर: यह रेडमी का मोबाइल 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी देती है। इस रेडमी फोन का AnTuTu स्कोर 463,489 है।

बैटरी: पावर सप्लाई के लिए इस रेडमी फोन 5G में 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगी हुई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इसके कैमरा सेटअप की तो इस फोन में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा देखने को मिल जाता है। वही इस फोन के कैमरे में एलईडी फ्लैश, ऑटो फोकस, डिजिटल जूम व फेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेल्फी कैमरा: जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए रेडमी के इस 5G फोन में सामने वाली साइट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन: कनेक्टिविटी के तौर पर इस रेडमी स्मार्टफोन में ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, मोबाइल हॉटस्पॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, GPS, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।

कीमत और स्टोरेज: Redmi 15 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 18,499 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।

निष्कर्ष – 20000 से कम में सबसे अच्छा फोन

इस आर्टिकल में हमने 20000 से कम में सबसे अच्छा फोन कौन सा है इसके बारे में पूरी डिटेल बताई है। हमने आपको 6 ऐसे 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया है जिनकी कीमत 20000 से कम है और इन 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दमदार प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप 20000 से काम में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी हो तो आप Realme P4 5G, Redmi 15 5G और OPPO K13 5G फोन में से अपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन चुन सकते हैं। लेकिन अगर आपको अच्छी कैमरा क्वालिटी और दमदार प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन चाहिए तो आप Vivo Y31 Pro 5G, Motorola G85 5G और OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्मार्टफोन को चुन सकते हैं।

FAQ – 20000 से कम में सबसे अच्छा फोन

1. Vivo Y31 Pro 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

विवो Y31 प्रो 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा कोर चिपसेट का सपोर्ट मिलता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।

2. क्या Motorola G85 5G फोन में ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है?

जी हां, Motorola G85 5G फोन में ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

3. OPPO K13 5G फोन का AnTuTu स्कोर क्या है?

OPPO K13 5G फोन का AnTuTu स्कोर 699,303 है।

4. OnePlus Nord CE4 Lite 5G की कीमत कितनी है?

OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ सिर्फ 17,899 रुपए में खरीद कर अपना बनाया जा सकता है।

5. Realme P4 5G फोन में कौन सी डिस्प्ले है?

रियलमी P4 5G फोन में 6.77 इंच की पंच होल Hyper Glow AMOLED डिस्पले देखने को मिलती है।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़