Motorola Edge 70 5G vs Realme 15 Pro 5G vs Google Pixel 6 Pro 5G vs Vivo V50 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Realme 15 Pro 5G, Google Pixel 6 Pro 5G और Vivo V50 5G से हो रही है। Motorola Edge 70 5G में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, Realme 15 Pro 5G में भी 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जबकि Google Pixel 6 Pro 5G में 11.1MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, वही Vivo V50 5G में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

आज हम इस आर्टिकल में Motorola Edge 70 5G vs Realme 15 Pro 5G vs Google Pixel 6 Pro 5G vs Vivo V50 5G के बीच तुलना (Comparison) करके आपको बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन चारों स्मार्टफोन में से कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेस्ट है।

Also Read:- Redmi का सबसे सस्ता 5G मोबाइल कौन सा है? यहां जाने प्राइस और फीचर्स

Motorola Edge 70 5G vs Realme 15 Pro 5G vs Google Pixel 6 Pro 5G vs Vivo V50 5G

अगर आपको एक नया 5G फोन खरीदना है लेकिन आप समझ नहीं पा रहे हैं की इन चारों स्मार्टफोन में से आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन ठीक रहेगा। तो इसके लिए हम आपको नीचे Motorola Edge 70 5G, Realme 15 Pro 5G, Google Pixel 6 Pro 5G और Vivo V50 5G में कंपैरिजन की लिस्ट दे रहे हैं जिससे आप इन 5G स्मार्टफोन के बीच तुलना को पहचान सकते हैं।

तो चलिए अब हम इन चारों 5G स्मार्टफोन के बीच तुलना को विस्तार के साथ जानते हैं।

FeaturesMotorola Edge 70 5GRealme 15 Pro 5GGoogle Pixel 6 Pro 5GVivo V50 5G
Display6.7″ FHD+ AMOLED6.8″ FHD+ AMOLED Curved6.7″ P-OLED Curved6.77″ AMOLED Curved
ProcessorQualcomm Snapdragon 7 Gen 4 SM7750-ABQualcomm Snapdragon 7 Gen 4Google TensorQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
AnTuTu Score1,402,9321,086,379675,033821,023
Refresh Rate120Hz144Hz120Hz120Hz
Battery5000mAh7000mAh5003mAh6000mAh
Rear Camera50MP (OIS) + 50MP (Ultra)50MP (OIS) + 50MP (Ultra)50MP (OIS) + 12MP (Ultra) + 48MP (Telephoto)50MP (OIS) + 50MP (Ultra)
Selfie Camera50MP50MP11.1MP50MP
Charging68W Turbo, 15W Wireless Charging80W Ultra Charging30W Charging90W FlashCharging
Price₹29,999₹32,299₹32,999₹32,999

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Display
Display

Motorola Edge 70 5G: इस मोटोरोला मोबाइल में 6.7 इंच की पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1220×2712 पिक्सल (FHD+) रेजोल्यूशन, 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 Aspect Ratio, 446 ppi पिक्सल डेंसिटी, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और iP68 में iP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।

Realme 15 Pro 5G: इस रियलमी मोबाइल में 6.8 इंच की पंच होल AMOLED Curved डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 144Hz Refresh Rate, 1280×2800 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 6500 nits पिक ब्राइटनेस, 453 ppi पिक्सल डेंसिटी, 19.8:9 Aspect Ratio, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटेक्शन और iP68, iP66 व iP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।

Google Pixel 6 Pro 5G: इस गूगल पिक्सल 6 प्रो 5G फोन में 6.7 इंच की P-OLED Curved डिस्प्ले मिलती है जो 1440×3120 पिक्सल QHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 19.5:9 एक्सपेक्ट रेशों, 513 ppi पिक्सल डेंसिटी, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और iP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Vivo V50 5G: इस वीवो मोबाइल में 6.77 इंच की AMOLED Curved डिस्प्ले लगी हुई मिलती है। इस फोन की डिस्प्ले में 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1080×2392 पिक्सल (FHD+) रेजोल्यूशन, 388 ppi पिक्सल डेंसिटी, 20:9 Aspect Ratio और iP68 व iP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग देखने को मिल जाती है।

Also Read:- 20000 रुपए से भी कम कीमत में आने वाले मोटोरोला 5G फोन

रियर कैमरा सेटअप

Rear Camera
Rear Camera

Motorola Edge 70 5G: इस नए मोटरोला डिवाइस में बैक पैनल पर सिंगल LED Flash के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का 20x Digital Zoom वाला वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है। वही इस फोन के कैमरे में फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, OIS, स्माइल डिटेक्शन और Audio Zoom जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Realme 15 Pro 5G: रियलमी के इस 5G फोन में पीछे वाली साइड पर Dual LED Flash के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 20x Digital Zoom वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल होता है। वही इस फोन के कैमरे में OIS, ऑटो फोकस, Starry Mode, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन, Video HDR, बुके पोर्ट्रेट वीडियो और Video Pro Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Google Pixel 6 Pro 5G: इस गूगल पिक्सल 6 प्रो 5G फोन के बैक पैनल पर Dual LED Flash के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा हुआ मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का Telephoto कैमरा मिलता है। इस फोन के कैमरे में आपको 20x डिजिटल जूम, 4x Optical Z, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, लेजर ऑटो फोकस, OIS और Audio Zoom जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo V50 5G: इस विवो V50 5G फोन के पीछे वाली साइड पर आपको Quad LED Flash के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। इस फोन के कैमरे में OIS, ऑटो फोकस, ऑटो फ्लैश, Digital Zoom, फेस डिटेक्शन, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग और Bokeh Portrait Video जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेल्फी कैमरा

Selfie
Selfie

Motorola Edge 70 5G: शानदार क्वालिटी में Selfie Picture खींचने के लिए इस मोटरोला एज 70 5G फोन में फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।

Realme 15 Pro 5G: बेहतरीन क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस Realme Phone के आगे की साइड पर आपको सेल्फी खींचने के लिए 50 मेगापिक्सल का Selfie Shooter Camera मिल जाएगा।

Google Pixel 6 Pro 5G: गूगल कंपनी के इस स्टाइलिश 5G फोन में सेल्फी खींचने के लिए फ्रंट साइड पर 11.1 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है।

Vivo V50 5G: वीवो के इस 5G मोबाइल से शानदार क्वालिटी में Selfie Photo खींचने के लिए इसके फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Also Read:- Vivo से लेकर OPPO और Realme जैसे ₹20000 से कम में आने वाले शानदार स्मार्टफोन, देखें प्राइस और फीचर्स

प्रोसेसर

Motorola Edge 70 5G: मोटरोला के इस 5G फोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 SM7750-AB ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस मोटरोला स्मार्टफोन का AnTuTu Score 1,402,932 है।

Realme 15 Pro 5G: बात करें अगर रियलमी 15 प्रो 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इस रियलमी स्मार्टफोन का AnTuTu Score 1,086,379 है।

Google Pixel 6 Pro 5G: गूगल के इस 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की अगर बात करें तो इसमें Google Tensor ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस गूगल पिक्सल 6 प्रो 5G स्मार्टफोन का AnTuTu Score 675,033 है।

Vivo V50 5G: इस वीवो फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। इस विवो वी50 5G मोबाइल का AnTuTu Score 821,023 है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Motorola Edge 70 5G: यह मोटरोला फोन एंड्रॉयड v16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। इसके साथ ही इस मोटरोला फोन पर कंपनी 4 साल का Security Updates और 3 साल का OS Updates भी देती है।

Realme 15 Pro 5G: यह रियलमी मोबाइल एंड्रॉयड v15 पर बेस्ड Realme UI पर वर्क करता है। इसके साथ ही इस रियलमी फोन पर कंपनी 4 साल का Security Updates और 3 साल का OS Updates भी देती है।

Google Pixel 6 Pro 5G: गूगल कंपनी का यह फोन एंड्रॉयड v12 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। इसके अलावा इस गूगल पिक्सल 6 प्रो 5G फोन पर कंपनी द्वारा 5 साल का OS Updates और 5 साल का Security Updates भी दिया जा रहा है।

Vivo V50 5G: यह वीवो मोबाइल एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Funtouch OS के साथ आता है। इसके साथ कंपनी 3 साल का OS Updates और 4 साल का Security Updates दे रही है।

बैटरी बैकअप

Motorola Edge 70 5G: मोटरोला कंपनी के इस दमदार 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की सिलिकॉन कार्बन Battery देखने को मिलती है जो 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme 15 Pro 5G: बात करें अगर रियलमी 15 प्रो 5G स्मार्टफोन के Battery Backup की तो इसमें आपको 7000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी मिलती है जो 80W Ultra चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Google Pixel 6 Pro 5G: इस दमदार गूगल पिक्सल 6 प्रो 5G फोन में 5003mAh की लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है जो 30W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo V50 5G: वीवो का यह फोन 6000mAh की लिथियम आयन बैटरी से चलता है जो 90W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Motorola Edge 70 5G: मोटरोला के इस 5G मोबाइल में कनेक्टिविटी के तौर पर 5G नेटवर्क, ड्यूल सिम स्लॉट, Wi-Fi 6, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ v5.4, GPS, USB Type C ऑडियो जैक, Dolby Atmos Audio फीचर्स, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और Gyroscope जैसे ऑप्शंस मिलते हैं।

Realme 15 Pro 5G: रियलमी के इस 5G फोन में यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, GPS, मोबाइल हॉटस्पॉट, ड्यूल सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.4 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।

Google Pixel 6 Pro 5G: गूगल कंपनी के इस 5G फोन में यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, डुएल सिम स्लॉट, मोबाइल हॉटस्पॉट, Wi-Fi 6, GPS, NFC, ब्लूटूथ v5.2, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और बैरोमीटर जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं।

Vivo V50 5G: बात करें अगर विवो वी50 5G स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी ऑप्शंस की तो इसमें ड्यूल सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, मोबाइल हॉटस्पॉट, Wi-Fi 5, GPS, ब्लूटूथ v5.4, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, लाइट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मौजूद है।

कीमत और स्टोरेज

Motorola Edge 70 5G: मोटरोला एज 70 5G स्मार्टफोन के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय बाजार में 29,999 रुपए तक की गई है।

Realme 15 Pro 5G: रियलमी कंपनी के इस दमदार 5G स्मार्टफोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,489 रुपए रखी गई है, जबकि इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,299 रुपए है।

Google Pixel 6 Pro 5G: गूगल कंपनी के इस 5G फोन के 12GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है, जबकि इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए तक की गई है।

Vivo V50 5G: वही बात करें विवो वी50 5G स्मार्टफोन की कीमत की तो इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है जबकि इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए है।

निष्कर्ष – Motorola Edge 70 5G vs Realme 15 Pro 5G vs Google Pixel 6 Pro 5G vs Vivo V50 5G

इस आर्टिकल में हमने आपको Motorola Edge 70 5G ,Realme 15 Pro 5G, Google Pixel 6 Pro 5G, Vivo V50 5G के बीच तुलना (Comparison) करके विस्तार से बताया है। अगर आप एक स्टूडेंट है और आप यूट्यूब या इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के लिए नया 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Motorola Edge 70 5G या Vivo V50 5G फोन सबसे Better ऑप्शन होगा।

यदि आप गेम खेलने के शौकीन है और आपको गेमिंग के लिए लंबी बैटरी बैकअप और पावरफुल प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन चाहिए तो आप Realme 15 Pro 5G फोन को सुन सकते हैं। वहीं अगर आपको एक बजट कीमत में ज्यादा रैम वाला स्मार्टफोन खरीदना है तो आपके लिए Google Pixel 6 Pro 5G एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

FAQ – Motorola Edge 70 5G vs Realme 15 Pro 5G vs Google Pixel 6 Pro 5G vs Vivo V50 5G

1. रियलमी 15 प्रो प्रोसेसर का अंतूतू स्कोर कितना है?

Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन का AnTuTu Score 1,086,379 है।

2. क्या रियलमी 15 प्रो वॉटरप्रूफ है?

हां रियलमी 15 प्रो वॉटरप्रूफ है क्योंकि इसमें आपको iP68 और iP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है जिससे हैं पानी और धूल मिट्टी से खराब नहीं होता है।

3. विवो v50 अच्छा है या बुरा?

अगर आप अच्छी कैमरा क्वालिटी और लंबे बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Vivo V50 5G फोन एक बेस्ट विकल्प है।

4. क्या विवो v50 फुल वाटरप्रूफ है?

Vivo V50 में iP68 और iP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी जाती है जिससे यह फोन पानी में भीगने या धूल मिट्टी से खराब नहीं होता है।

5. विवो v50 में कौन सा प्रोसेसर है?

विवो v50 में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है।

6. क्या विवो v50 में वायरलेस चार्जिंग है?

नहीं, विवो v50 में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है लेकिन वायरलेस चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती है।

7. विवो v50 में क्या खास है?

विवो v50 भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें बैक साइड पर 3D स्टार्ट तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।

8. विवो v50 किस देश का ब्रांड है?

चीन।

9. विवो v50 90W चार्जर की कीमत क्या है?

999 रुपए।

10. क्या विवो v50 एक गेमिंग फोन है?

हां, Vivo V50 5G फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो की गेमिंग के लिए काफी अच्छा माना जाताहै।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़