2 April को भारत में लॉन्च होगा 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE स्मार्टफोन

Vivo कंपनी भारतीय मार्केट में शानदार परफॉर्मेंस वाला Vivo V70 FE स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है, वीवो कंपनी ने वीवो V70 FE स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है, वीवो का यह पावरफुल स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा और 7000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च होगा चलिए इसी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Vivo V70 FE स्मार्टफोन की लॉन्च डेट

वीवो कंपनी ने Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है, आपको बता दे कि वीवो V70 FE 5G स्मार्टफोन 2 अप्रैल 2026 दोपहर 12:00 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट, वीवो स्टोर और अमेजॉन से खरीदा जा सकेगा

Vivo V70 FE स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इस फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी जो 6.83 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आने वाली है। इसके साथ इसमें 1900 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगी। इस शानदार स्मार्टफोन को पानी और डस्ट से सुरक्षा के लिए IP68/69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।

प्रोसेसर: अगर इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak Dimensity 7360 टर्बो ऑक्टा कोर प्रोसेसर होने वाला है जो OriginOS 6 पर रन करेगा, कंपनी द्वारा इसमें 6 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जा सकता है।

प्राइमरी कैमरा: वीवो V70 FE 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलावा इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

सेल्फी कैमरा: अगर इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो उसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए मिल सकता है।

बैटरी: Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी देखने को मिलने वाली है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली है।

Also Read:- 1 अप्रैल को लॉन्च होंगे OPPO K15 Pro और K15 Pro+ स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेगा Dimensity 9500s चिपसेट

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़