Upcoming Phone: मार्च 2026 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोंस, देखें पूरी लिस्ट

मार्च 2026 की शुरुआत बहुत ही शानदार होने वाली है। इस महीने में भारतीय बाजार में कंपनियां एक से बढ़कर एक पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कई अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठ चुका है और कई स्मार्टफोन की डीटेल्स अभी भी सामने नहीं आई है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Upcoming Phone in March 2026 यानी मार्च महीने में लॉन्च होने वाले फोन के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए मार्च 2026 में कौन-कौन से स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे उनके बारे में जानते हैं।

Upcoming Phone in March 2026

Honor Magic V6

हाल ही में लीक रिपोर्ट्स की माने तो Honor Magic V6 स्मार्टफोन आज यानी 1 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस फोन के प्रोसेसर का भी खुलासा कर चुकी है यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 की लाइट जैन 5 प्रोसेसर के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला फोल्डेबल स्माटफोन होगा जो मार्केट में तहलका मचा सकता है।

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो हॉनर कंपनी के इस हैंडसेट में पावर सप्लाई के लिए 7,150mAh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है जो 120W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वही फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में अल्ट्रा वाइड और पेरिस्कोप टेलिफोटो फोटो लेंस के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है।

Honor Magic V6
Honor Magic V6

Ai+ Pulse 2

कंपनी ने Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन कि भारतीय बाजार में लॉन्चिंग डेट फिक्स कर दी है। यह फोन भारतीय बाजार में 2 मार्च 2026 को लॉन्च होगा। इस फोन के पीछे वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा है सेल्फी खींचने के लिए इसमें सामने वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिलने वाला है।

कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि इस अपकमिंग हैंडसेट में 6000mAh की सबसे पतली बैटरी देखने को मिलेगी जो पूरे दिन चलने में सक्षम रहेगी। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस आसानी से इस्तेमाल कर सके और कम बजट वाले यूजर्स भी इसका अनुभव ले सकें।

Ai+ Pulse 2
Ai+ Pulse 2

Nothing Phone (4a)

Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 5 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s जैन 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह फोन 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में पेश हो सकता है।

कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो नथिंग कंपनी के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस फोन के सामने वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि इस फोन में 70x तक जूम दिया जा सकता है।

Nothing Phone (4a)
Nothing Phone (4a)

Realme Narzo Power

रियलमी नार्जो पावर स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग डेट के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 10001 mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जो 80W फास्ट और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

रियलमी कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.8 इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्पले देखने को मिलने वाली है जो 6500 nits स्पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट का सपोर्ट होगा जो Hyper Vision+ AI चिप के साथ मिलकर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग हैंडसेट में पीछे वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप जबकि फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Realme Narzo Power
Realme Narzo Power

Nothing Phone (4a) Pro

नथिंग फोन 4ए प्रो स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Glyph Matrix लाइटिंग सिस्टम के साथ मार्केट में आएगा इसमें 6.83 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्पले मिल सकती है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार नथिंग कंपनी के इस दमदार स्मार्टफोन को यूनिबॉडी अल्युमिनियम फ्रेम पर तैयार किया गया है।

बात करें अगर इसके कैमरा सेटअप की तो Nothing Phone (4a) Pro स्मार्टफोन में 140x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मिलने की संभावना है। लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो इस स्मार्टफोन की मार्केट में कीमत 40,000 रुपए के करीब रखी जा सकती है।

Nothing Phone (4a) Pro
Nothing Phone (4a) Pro

Motorola Edge 70 Fusion

मोटरोला कंपनी अपने नए मोटरोला एज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन को 6 मार्च को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। इस मोटरोला हैंडसेट में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 144Hz Quad Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा इसमें 68W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा फ्रंट साइड पर मौजूद होगा।

Motorola Edge 70 Fusion
Motorola Edge 70 Fusion

Realme C83 5G

Realme C83 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 7 मार्च को लॉन्च होने वाला है। रियलमी के इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच होल डिस्पले दी जा सकती है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस रियलमी हैंडसेट को मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी का सपोर्ट मिलेगा। धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इस फोन में IP64 रेटिंग भी देखने को मिलेगी।

कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आने वाली है। वही यह फोन रिवर्स और बायपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

Realme C83 5G
Realme C83 5G

Xiaomi 17

शाओमी कंपनी अपने Xiaomi 17 स्मार्टफोन को कल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है अब भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 17 स्मार्टफोन के अंदर 6.3 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच होल LTPS OLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन के अंदर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी के लिए फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। पावर सप्लाई के लिए इसमें 6300mAh की बैटरी मिलेगी जो 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Xiaomi 17
Xiaomi 17

Xiaomi 17 Ultra

Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन में 6.9 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच होल LTPS OLED Flat डिस्प्ले दी गई है। वही शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन के अंदर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी के लिए फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। पावर सप्लाई के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी मिलेगी जो 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

xiaomi 17 ultra
xiaomi 17 ultra

Poco X8 Series

हालांकि अभी तक Poco X8 Series की लॉन्चिंग डेट कंफर्म नहीं हुई है लेकिन यह सीरीज इसी साल मार्च महीने में ही भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Poco X8 और Poco X8 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो इन स्मार्टफोन में 6.59 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर इस सीरीज के प्रो मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस सीरीज के पीछे वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है। वही पावर सप्लाई के लिए इस सीरीज में 7000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है।

Poco X8 Series
Poco X8 Series

OPPO Find X9s

ओप्पो कंपनी के इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में मार्च महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है हालांकि इसकी लॉन्चिंग डेट अभी फिक्स नहीं हुई है। लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक इस हैंडसेट में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्पले मिल सकती है। पावर सप्लाई के लिए इस फोन में 7025mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम रहेगी।

कंपनी के मुताबिक अपकमिंग ओप्पो फाइंड x9s स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जाएगा। बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप की तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा फ्रंट साइड पर दिया जा सकता है।

OPPO Find X9s
OPPO Find X9s

iQOO Z11x 5G

हालांकि ब्रांड की तरफ से अभी iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कंपनी इस फोन को इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी की तरफ से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन के अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर मिलेगा जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा। वही इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

iQOO Z11x 5G
iQOO Z11x 5G

Also Read:- Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन हुए ग्लोबली लॉन्च, 200MP कैमरे के साथ मिलेगी 6300mAh बैटरी

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़