POCO कंपनी भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल C सीरीज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक नया टीचर लाइव हुआ है जिससे पुष्टि होती है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया POCO C85x 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है। पोको कंपनी पहली बार अपनी C-सीरीज के किसी स्मार्टफोन में X नाम से कोई स्मार्टफोन पेश करने वाली है। संभावना है कि यह 5G फोन एक बजट कीमत के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।
Table of Contents
TogglePOCO C85x 5G फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट में POCO C85x 5G स्मार्टफोन को “Khiladi Is Coming” टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपकमिंग पोको C85एक्स 5G स्मार्टफोन को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। टीज हुई इमेज में इस फोन का बैक पैनल नजर आ रहा है जिसमें ऊपर वाली साइड बॉडी से उभरा हुआ कैमरा माड्यूल दिखाई दे रहा है।
इसके अलावा कैमरा डिजाइन में दो सर्कुलर कटआउट रिंग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सेकेंडरी कैमरे के नीचे कुछ टेक्स्ट लिखा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि यह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जूम करने पर यह कुछ 32MP लिखा हुआ नजर आ रहा है। फ्लिपकार्ट पर लाइफ हुई माइक्रोसाइट में ऐसा लग रहा है कि POCO C85x 5G स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।

POCO C85x 5G स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने फिलहाल माइक्रोसाइट के जरिए POCO C85x 5G स्मार्टफोन का एक पोस्ट ही शेयर किया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन की डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स की जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही कंपनी फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करेगी। अगर यह फोन कम कीमत के साथ आता है तो यह 5G सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बन सकता है।
POCO C85 5G फीचर्स
अगर पिछले साल लॉन्च हुए POCO C85 5G स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई थी जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 800 nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। वही इस फोन में प्रोसेसर के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
इस फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP64 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो यह फोन 50 मेगापिक्सल ड्यूल AI लेंस के साथ आता है जबकि सेल्फी खींचने के लिए इस फोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया गया है। पावर सप्लाई के लिए इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Also Read:- 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi A7 Pro स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत







