200MP Periscope कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आ रहा OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च

ओप्पो कंपनी ग्लोबल मार्केट में जल्द ही अपना नया OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी सबसे एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी का सपोर्ट देने वाली है। यह कंपनी का मोस्ट एडवांस्ड इमेजिंग स्मार्टफोन होगा। इस अपकमिंग फोन को लेकर काफी दिनों से रेंडर्स लीक हो रहे हैं। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स में इस एडवांस कैमरा फोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ गई है साथ ही इस फोन की इंडिया में लॉन्चिंग की भी डिटेल सामने आई है। तो चलिए इसे विस्तार के साथ जानते हैं।

OPPO Find X9 Ultra Launch Date In India

हालांकि कंपनी ने अभी तक ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। टिपस्टर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन की इंडिया में लॉन्चिंग के साथ इसके स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी गई है। टिपस्टर के मुताबिक एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस अपकमिंग फोन को भारतीय बाजार में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Find X9 Ultra संभावित स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.82 इंच की 2K BOE X3 LTPO flat OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इस फोन में IP68+IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

प्रोसेसर: OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की खबर सामने आई है। यह इंडिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो इस चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कोई भी ओप्पो मोबाइल इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च नहीं हुआ है।

प्राइमरी कैमरा: लीक्स की माने तो इस अपकमिंग फोन के पीछे वाली साइड पर LYT-901 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस मिलन की उम्मीद है।

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस अपकमिंग फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है।

रैम और स्टोरेज: लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह OPPO डिवाइस LPDDR5X RAM और UFS 4.1 storage के साथ लॉन्च हो सकता है।

बैटरी: बात करें अगर इस अपकमिंग हैंडसेट में मिलने वाली बैटरी की तो इस फोन में 7050mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Also Read:- Vivo T5x 5G स्मार्टफोन जल्द इंडिया में हो सकता है लॉन्च, 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ मिल सकता है 50MP कैमरा

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़