200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ 17 मार्च को लॉन्च होगा मुड़ने वाला OPPO Find N6 स्मार्टफोन

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ओप्पो कंपनी ने अपने नए फोल्डेबल स्माटफोन OPPO Find N6 को लॉन्च करने की तारीख कंफर्म कर दी है। वही कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया है जिससे इस अपकमिंग हैंडसेट की डिजाइन लुक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई डीटेल्स सामने आई है। तो चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन की सभी डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं।

OPPO Find N6 Launch Date In India

ओप्पो कंपनी की तरफ से यह कंफर्म कर दिया गया है की इस मुड़ने वाले ओप्पो स्मार्टफोन को चीन में 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में भी लॉन्च करेगी। ओप्पो कंपनी ने अपने X हैंडल के जरिए इस अपकमिंग ओप्पो स्मार्टफोन का एक टीचर जारी किया है जहां से स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन सामने आ चुका है। कंपनी के मुताबिक यह फोन अल्ट्रा फ्लैट, अल्ट्रा फ्लैक्सिबल और अल्ट्रा पावरफुल होगा। इस स्मार्टफोन की चीन में प्री-ऑर्डर बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

नए हिंज डिजाइन के साथ होगा लॉन्च

ओप्पो कंपनी अपने अपकमिंग ओप्पो फाइंड N6 फोन को टाइटेनियम एलॉय हिंज के साथ लॉन्च करने वाली है जिस पर मेमोरी ग्लास लेयर भी देखने को मिलेगी। कंपनी के मुताबिक यह फोन फोल्ड और अनफोल्ड करते समय क्रीज की विजिबिलिटी और फिजिकल स्ट्रेस को बेहतर तरीके से डिस्ट्रीब्यूट कर पाएगा, जिससे फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी स्क्रीन की क्वालिटी वैसी की वैसी बनी रहती है।

OPPO Find N6
OPPO Find N6

OPPO Find N6 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: फोल्डेबल ओप्पो फाइंड N6 स्मार्टफोन में 8.12 इंच की LTPO OLED मेन डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। वही इस फोन में 6.62 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस अपकमिंग फोल्डेबल स्माटफोन के प्रोसेसर की तो लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा।

बैटरी: ओप्पो कंपनी का यह नया फोन 6500mAh की ड्यूल-सेल बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है वही इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा दी जा सकती है।

प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो ओप्पो कंपनी का यह फोल्डेबल स्माटफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 200 मेगापिक्सल का Hasselblad लेंस, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोल्डेबल स्माटफोन की मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले दोनों पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।

रैम और स्टोरेज: OPPO Find N6 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 16GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम+1TB स्टोरेज की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Also Read:- OPPO Find X9 Ultra में मिल सकता है 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़