नथिंग कंपनी की तरफ से यह कंफर्म कर दिया गया है कि Nothing Phone (4a) सीरीज के दो स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro 5 मार्च को ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च होंगे। इस अपकमिंग सीरीज को लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव की जा चुकी है जहां कंपनी द्वारा एक के बाद एक फीचर्स टीज किया जा रहे हैं। अब कंपनी ने नई रिपोर्ट में फोन के प्रोसेसर को लेकर जानकारी दी है। तो चलिए इस डिटेल से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleNothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro लीक रिपोर्ट्स
नथिंग कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इस बात की पुष्टि की है की अपकमिंग Nothing Phone (4a) सीरीज में कंपनी स्नैपड्रेगन प्रोसेसर का सपोर्ट देने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है लेकिन पिछली रिपोर्ट्स की माने तो इस सीरीज में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 का चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने इस बात का भी जिक्र किया है कि यह सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होगी।

Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्पेसिफिकेशंस
Nothing Phone (4a) के स्पेसिफिकेशंस कि अगर बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्पले दी जा सकती है जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही इस फोन में नया Glyph Bar लाइटिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।
इस फोन के कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो इसमें 0.6x अल्ट्रा वाइड व्यू और 70x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। वही इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में दमदार बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकते हैं।
Nothing Phone (4a) Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्पले मिलने की संभावना है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इसके साथ ही इस फोन में Glyph Matrix लाइटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। कंपनी के CEO Carl Pei द्वारा इस बात की पहले ही पुष्टि की जा चुकी है कि इस सीरीज में UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।
प्रो मॉडल में बैक पैनल पर 140x जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है। वही बात करें फोन की बैटरी की तो यह फोन 5080 mAh की बैटरी के साथ आ सकता है जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। इसके अलावा इस हैंडसेट में IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग और यूएसबी टाइप C पोर्ट भी मिलने की संभावना है।

Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro स्टोरेज और कलर ऑप्शन
सबसे पहले अगर नथिंग फोन (4a) के स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB रैम और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। वही कलर ऑप्शंस की बात करें तो इस फोन में दोनों पेरेंट्स में ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं जबकि ब्लू और पिंक कलर ऑप्शंस केवल 12GB वेरिएंट तक ही सीमित रह सकते है।
नथिंग फोन (4a) पारो के स्टोरेज की बात करें तो इस अपकमिंग फोन में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन के कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें सिल्वर और ब्लैक कलर दोनों वेरिएंट में दिए जा सकते हैं जबकि पिंक कलर केवल टॉप मॉडल में ही मिल सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 40 से 50 हजार रुपए तक रखी जा सकती है।
Also Read:- Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, मिलेगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट







