iQOO कंपनी भारतीय बाजार में Z11 सीरीज का एक और स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली हैं जिसका नाम iQOO Z11x 5G होगा। कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज अपनी ऑफिशल वेबसाइट और शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजॉन पर लाइव कर दिया है और साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी है। वहीं अब इस अपकमिंग iQOO स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा भी हो चुका है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleiQOO Z11x 5G Launch Date In India
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए iQOO Z11x 5G की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है यह फोन भारतीय बाजार में 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वही कंपनी के प्रोडक्ट पेज के जरिए इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजॉन पर सेल होगा इसके साथ ही कंपनी ने इस अपकमिंग फोन की कीमत और फीचर्स की जानकारी भी शेयर की है।

iQOO Z11x 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच की LCD डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। वही इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68+IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग मिलने की उम्मीद है।
प्राइमरी कैमरा: इस अपकमिंग हैंडसेट के पीछे वाली साइड पर आपको ओरा लाइट और एलईडी फ्लैशलाइट के साथ डुएल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है।
सेल्फी कैमरा: वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए iQOO कंपनी के इस आगामी स्मार्टफोन में फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।
प्रोसेसर: कंपनी इस बात का पहले ही खुलासा कर चुकी है की अपकमिंग iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी के मुताबिक iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन ने AnTuTu वजन 11 पर 10 लाख से अधिक का स्कोर प्राप्त किया है।
बैटरी: लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो इस दमदार स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7200mAh की तगड़ी बैटरी मिल सकती है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
रैम और स्टोरेज: iQOO के के इस 5G फोन में 8GB रैम के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है।
Also Read:- “Khiladi Is Coming” टैगलाइन के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ POCO C85x 5G स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च







