iQOO भारतीय बाजार में अपना नया iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इस 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 12 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लीक हुई कई रिपोर्ट्स में इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस स्मार्टफोन की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स भी लीक हो गई है। तो चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस को डिटेल से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleiQOO Z11x 5G लीक कीमत
टिपस्टर संजू चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट के जरिए iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन के स्टोरेज वेरिएंट और कीमत के साथ इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की डिटेल भी शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार आईक्यू जेड11एक्स 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय बाजार में 18,999 रुपए होगी, जबकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए होगी। वही इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपए की कीमत पर इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है।
Exclusive 💫
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) March 10, 2026
iQOO Z11x will launch at ₹18,999 for 6/128GB:
• 6.76" 120Hz LCD display
• MTK 7400 Turbo
• 7200mAh + 44W
• 50MP Sony Main
• 32MP front
• IP68/69
8/128GB : ₹20,999
8/256GB : ₹22,999
Thoughts? pic.twitter.com/bccsl4GKfg
iQOO Z11x 5G संभावित स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग आईक्यू जेड11एक्स 5G में 6.76 इंच की LCD डिस्प्ले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने में सक्षम रहेगी। वही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस अपकमिंग iQOO हैंडसेट के प्रोसेसर की तो इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
सॉफ्टवेयर: आईक्यू जेड11एक्स 5G फोन में मिलने वाले सॉफ्टवेयर की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ट OriginOS 6 पर वर्क करेगा। कंपनी इस फोन के साथ 2 साल का एंड्रॉयड अपडेट्स और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी देने वाली है।
बैटरी: इस अपकमिंग स्मार्टफोन के अंदर पावर सप्लाई के लिए 7200mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
प्राइमरी कैमरा: iQOO Z11x 5G फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट और ओरा लाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस शामिल होने की उम्मीद है।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट वाले पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।
Also Read:- OnePlus 16 में मिल सकता है 200MP ट्रिपल कैमरा और 9000mAh की शक्तिशाली बैटरी, जल्द होगा लॉन्च







