6300mAh बैटरी वाले POCO C85x 5G स्मार्टफोन की पहली सेल हुई शुरू, सिर्फ ₹10999 में हो जाएगा आपका

POCO ने हाल ही में अपने नए 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है जिसका नाम POCO C85x 5G रखा गया है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 14 मार्च से शुरू हो गई है। पोको कंपनी ने इस 5G फोन को एक बजट कीमत के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस फोन में आपको 6300mAh की दमदार बैटरी के साथ एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। तो चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

POCO C85x 5G फर्स्ट सेल ऑफर

POCO C85x 5G स्मार्टफोन की आज यानी 14 मार्च से पहली सेल शुरू हो गई है। इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से ग्रीन, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है। इस 5G फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

अगर आप इस फोन को खरीदते समय इसका पेमेंट Paytm से करते हैं तो आपको 50 रुपए का डिस्काउंट मिलता है जिसके बाद फोन की कीमत 10,949 रुपए हो जाती है।

The first sale of POCO C85x 5G has begun
POCO C85x 5G

POCO C85x 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: पोको सी85एक्स 5G स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्पले मिल जाती है जो 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 800nits पिक ब्राइटनेस और 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। वही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस फोन के प्रोसेसर की तो इस बजट स्मार्टफोन में Unisoc T8300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOs 3 पर वर्क करता है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन पर 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप को शानदार बनाने के लिए कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 10x डिजिटल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा देखने को मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO C85x 5G स्मार्टफोन फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।

बैटरी: इस हैंडसेट में पावर सप्लाई के लिए कंपनी ने 6300mAh की दमदार बैटरी लगाई है जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Also Read:- POCO C85x 5G स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, डुएल-टोन फिनिश के साथ इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़