इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक पावरफुल स्मार्टफोन आए दिन लॉन्च होते रहते हैं। लेकिन अगर आपको जानना है कि इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में इंडिया के Best Mobile Phone की पूरी लिस्ट जानने वाले हैं जिसमें आपको कम बजट से लेकर हाई बजट तक के सभी मोबाइल फोन देखने को मिलेंगे।
अगर आप एक Student है या आप कोई Gamer है और आप अपने लिए एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल फोन हो यानी की जिसमें दमदार प्रोसेसर, लंबे समय तक चलने वाली Battery और शानदार Camera Quality जैसे फीचर्स का Combination मिलता हो, तो आज हम इस आर्टिकल में आपको इंडिया के बेस्ट मोबाइल फोन की पूरी लिस्ट के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है?
Table of Contents
Toggleइंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है?
अगर आपको जानना है कि Sabse Achcha Mobile Kaun Sa Hai तो इसके लिए आपको सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि एक बेस्ट मोबाइल में क्या-क्या फीचर्स होने चाहिए। अगर आपको इंडिया के Sabse Best Mobile की तलाश है तो उसमें आपको एक पावरफुल बैटरी, दमदार प्रोसेसर और हाई क्वालिटी Camera Setup जैसे फीचर्स ढूंढने चाहिए। इंडिया के सबसे अच्छे मोबाइल की पूरी लिस्ट के साथ हम आपको नीचे विस्तार के साथ इनके फीचर्स और कीमत की डिटेल बता रहे हैं।
| मॉडल का नाम | मॉडल की कीमत |
|---|---|
| Realme P4x 5G | ₹15,490 |
| Realme 15T 5G | ₹20,448 |
| Motorola Edge 50 Pro 5G | ₹23,280 |
| OPPO F31 5G | ₹24,999 |
| OPPO Reno14 5G | ₹40,599 |
| Vivo V60 5G | ₹36,999 |
Realme P4x 5G फोन

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.72 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimencity 7400 Ultra |
| रैम | 6GB रैम |
| स्टोरेज | 128GB |
| ओएस | एंड्रॉयड v15 |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP + 2MP |
| सेल्फी कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 7000mAh |
| AnTuTu स्कोर | 974,831 |
डिस्प्ले: रियलमी पी4x 5G फोन में 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1000 निट्स HBM ब्राइटनेस, 950 निट्स पिक ब्राइटनेस, 1080×2400 पिक्सल FHD + रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 392 ppi पिक्सल डेंसिटी, 20:9 Aspect Ratio और IP64 डस्ट प्रूफ व स्प्लैश प्रूफ वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस रियलमी मोबाइल के प्रोसेसर की तो इसमें MediaTek Dimencity 7400 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल का ओएस अपडेट्स और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी देती है। इस रियलमी मोबाइल का AnTuTu स्कोर 974,831 है।
प्राइमरी कैमरा: रियलमी के इस 5G फोन में बैक पैनल पर Dual कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 10x Digital Zoom वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Mono कैमरा देखने को मिलता है। वही इस फोन के कैमरे में फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, LED Flash, कंटीन्यूअस शूटिंग और स्लो मोशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस रियलमी मोबाइल के आगे की साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
बैटरी: इस स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें लंबे समय तक चलने वाली 7000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 45W Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: रियलमी कंपनी के इस 5G फोन में ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, GPS, ब्लूटूथ v5.4, Wi-Fi 6, मोबाइल हॉटस्पॉट, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं।
कीमत और स्टोरेज: Realme P4x 5G फोन को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ 15,490 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Also Read:- Redmi का सबसे सस्ता 5G मोबाइल कौन सा है? यहां जाने प्राइस और फीचर्स
Realme 15T 5G फोन

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.57 इंच, 19.8:9 Aspect Ratio |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 |
| रैम | 8GB रैम |
| स्टोरेज | 128GB |
| ओएस | एंड्रॉयड v15 |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP + 2MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP |
| बैटरी | 7000mAh |
| AnTuTu स्कोर | 448,625 |
डिस्प्ले: इस रियलमी फोन में 6.57 इंच की पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी जाती है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2372 पिक्सल होता है। वही इस फोन की डिस्प्ले में 4000 nits पिक ब्राइटनेस, 1400 nits HBM ब्राइटनेस, 397 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 19.8:9 Aspect Ratio और iP68+iP66+iP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।
प्राइमरी कैमरा: रियलमी 15t 5G फोन के पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Depth कैमरा शामिल होता है। वही इस फोन के कैमरे में एलईडी फ्लैशलाइट, ऑटो फोकस, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, Auto Flash और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए रियलमी के इस 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा सामने वाली साइड (Front Side) पर मिलता है।
बैटरी: स्मार्टफोन को पावरफुल बनने के लिए रियलमी कंपनी ने इस फोन के अंदर 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगाई है जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: रियलमी 15t 5G फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। वही इस फोन पर कंपनी 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 3 साल का ओएस अपडेट्स भी देती है। इस रियलमी फोन का AnTuTu Score 448,625 है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: इस रियलमी मोबाइल 5G में कनेक्टिविटी के लिए आपको USB Type C ऑडियो जैक, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, GPS, ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi 5, मोबाइल हॉटस्पॉट और ब्लूटूथ v5.3 जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
कीमत और स्टोरेज: Realme 15T 5G फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ सिर्फ 20,448 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Also Read:- 20000 रुपए से भी कम कीमत में आने वाले मोटोरोला 5G फोन
Motorola Edge 50 Pro 5G फोन

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.7 इंच, 444 ppi |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 |
| रैम | 8GBरैम |
| स्टोरेज | 256GB |
| ओएस | एंड्रॉयड v14 |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP + 13MP |
| सेल्फी कैमरा | 50MP |
| बैटरी | 4500mAh |
| AnTuTu स्कोर | 827,231 |
डिस्प्ले: मोटरोला एज 50 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की P-OLED Curved डिस्प्ले दी गई है जो की एक पंच होल डिस्पले होती है। इस फोन की डिस्प्ले में 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन प्रोटक्शन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2000 nits पिक ब्राइटनेस, 444 ppi पिक्सल डेंसिटी और iP68 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट दिया जाता है।
बैटरी: यह मोटरोला मोबाइल 4500mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी से पावर्ड है जो की 125W टर्बो पावर चार्जिंग, 50W वॉयरलैस चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को 0 से 100% चार्ज होने में मात्र 18 मिनट का समय लगता है।
प्रोसेसर: इस मोटरोला डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इस मोबाइल का AnTuTu स्कोर 827,231 है। इसके अलावा इस मोटरोला हैंडसेट पर कंपनी 3 साल का ओएस अपडेट्स और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है।
प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर कैमरा क्वालिटी की तो इस मोटोरोला 5G फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 10x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। ।
वही इस फोन के कैमरे में लेजर ऑटो फोकस, ओमनी डायरेक्शनल फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, OIS, एलईडी फ्लैश, कंटीन्यूअस शूटिंग, Burst मोड, Macro मोड, ऑटो फ्लैश, Custom Watermark, फेस डिटेक्शन, फिल्टर्स, स्माइल डिटेक्शन, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो मोशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेल्फी कैमरा: जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटरोला मोबाइल के फ्रंट वाले पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: बात करें अगर कनेक्टिविटी ऑप्शंस की तो इस फोन में आपको ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, ब्लूटूथ v5.4, यूएसबी टाइप सी ऑडियो जैक, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फीचर्स, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, Wi-Fi 6E, NFC, GPS और मोबाइल हॉटस्पॉट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
कीमत और स्टोरेज: Motorola Edge 50 Pro 5G फोन के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 23,280 रुपए में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।
OPPO F31 5G फोन

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.57 इंच, 1400 nits |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| रैम | 8GBरैम |
| स्टोरेज | 128GB |
| ओएस | एंड्रॉयड v15 |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP + 2MP |
| सेल्फी कैमरा | 16MP |
| बैटरी | 7000mAh |
| AnTuTu स्कोर | 730,000 |
डिस्प्ले: इस ओप्पो मोबाइल 5G में 6.57 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच होल AMOLED डिस्पले मिलती है जो 1080×2372 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 1400 nits पिक ब्राइटनेस, 20:9 एस्पेक्ट रेशों, 397 ppi पिक्सल डेंसिटी, स्क्रीन प्रोटक्शन और iP68+iP66 +iP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग को सपोर्ट करती है।
प्राइमरी कैमरा: ओप्पो f31 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा देखने को मिल जाता है। वही इस फोन के कैमरे में फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, एलईडी फ्लैश, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑटोफ्लैस, डिजिटल जूम फेस डिटेक्शन और OIS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस ओप्पो मोबाइल में फ्रंट वाली साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस ओप्पो मोबाइल 5G के प्रोसेसर की तो इसमें आपको MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो कि एंड्रायड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। वही इस फोन पर कंपनी द्वारा 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 2 साल का ओएस अपडेट्स भी मिलता है।
बैटरी: इस ओप्पो फोन 5G को पावरफुल बनने के लिए इसमें कंपनी ने 7000mAh की पावरफुल बैटरी लगाई है जो 80W Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: ओप्पो f31 5G फोन में कनेक्टिविटी के तौर पर यूएसबी टाइप सी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ v5.4, ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, मोबाइल हॉटस्पॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, जीपीएस, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत और स्टोरेज: OPPO F31 5G फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ सिर्फ 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Also Read:- Vivo से लेकर OPPO और Realme जैसे ₹20000 से कम में आने वाले शानदार स्मार्टफोन, देखें प्राइस और फीचर्स
OPPO Reno14 5G फोन

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.59 इंच, 460 ppi |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8350 |
| रैम | 8GBरैम |
| स्टोरेज | 256GB |
| ओएस | एंड्रॉयड v15 |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP + 8MP + 50 |
| सेल्फी कैमरा | 50MP |
| बैटरी | 6000mAh |
| AnTuTu स्कोर | 1,405,935 |
डिस्प्ले: ओप्पो कंपनी के इस 5G फोन में 6.59 इंच की पंच होल LTPS OLED डिस्प्ले दी गई है जो की 1256×2760 पिक्सल Full HD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। वही इस फोन की डिस्प्ले में आपको 1200 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, 460 ppi पिक्सल डेंसिटी, 20:9 Aspect Ratio और iP68+iP66+iP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी: ओप्पो रेनो 14 5G फोन में 6000mAh की पावरफुल बैटरी लगी हुई है जो 80W Super VOOC चार्जिंग v3.0 को सपोर्ट करती है जिससे यह फोन सिर्फ 48 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है।
प्रोसेसर: इस ओप्पो मोबाइल 5G में प्रोसेसर के तौर MediaTek Dimensity 8350 MT6897 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। साथ ही इस फोन पर कंपनी द्वारा 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 5 साल का ओएस अपडेट्स भी मिल रहा है। इस ओप्पो मोबाइल का AnTuTu स्कोर 1,405,935 है।
प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए इस ओप्पो फोन 5G के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 120x Digital Zoom व 3.5x Optical Zoom के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
वही इस फोन के कैमरे में आपको एलईडी फ्लैश, वीडियो HDR, स्लो मोशन, ऑटो फोकस, OIS, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल जूम, ऑटो फ्लैश ओर फेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए ओप्पो कंपनी के इस 5G फोन में फ्रंट वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: ओप्पो रेनो 14 5G फोन में कनेक्टिविटी के तौर पर ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, NFC , GPS, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, मोबाइल हॉटस्पॉट, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, ब्लूटूथ v5.4, Wi-Fi 6, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और कंपास जैसे फीचर्स मिल जाते हैं
कीमत और स्टोरेज: OPPO Reno14 5G फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 40,599 रुपए रखी गई है।
Vivo V60 5G फोन

| स्पेसिफिकेशन | डिस्क्रिप्शन |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.77 इंच, 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 |
| रैम | 8GBरैम |
| स्टोरेज | 128GB |
| ओएस | एंड्रॉयड v15 |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP + 8MP + 50 |
| सेल्फी कैमरा | 50MP |
| बैटरी | 6500mAh |
| AnTuTu स्कोर | 1,006,885 |
डिस्प्ले: Vivo V60 5G स्मार्टफोन में 6.77 इंच की पंच होल AMOLED Curved डिस्प्ले मिलती है जो 1080×2392 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस फोन की डिस्प्ले में आपको 388 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 एस्पेक्ट रेशों, 5000 nits पिक ब्राइटनेस और iP68+iP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट मिल जाता है।
प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर कैमरा सेटअप की तो इस वीवो फोन के बैक पैनल पर आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल जाएगा।
वही इस वीवो मोबाइल के कैमरे में Smart Aura Light, OIS, डिजिटल जूम, ऑटो फोकस, SuperMoon, फेस डिटेक्शन, Vlog Mode, बुके पोर्ट्रेट वीडियो और ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स आपको देखने को मिल जाएंगे।
सेल्फी कैमरा: जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर लेने के लिए इस वीवो मोबाइल में फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ मिल जाता है।
बैटरी: यह वीवो का मोबाइल 6500mAh की लिथियम आयन बैटरी से चलता है जो 90W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: विवो V60 5G स्मार्टफोन के अंदर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो एंड्राइड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। वही इस वीवो फोन पर 4 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जा रहा है। इस वीवो मोबाइल का AnTuTu स्कोर 1,006,885 है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन: वीवो के इस 5G फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शंस कि अगर बात करें तो इसके अंदर आपको यूएसबी टाइप सी ऑडियो जैक, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, ब्लूटूथ v5.4, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, NFC, IR ब्लास्टर, GPS, मोबाइल हॉटस्पॉट और Wi-Fi 5 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और स्टोरेज: Vivo V60 5G फोन को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ 36,999 रुपए में खरीद कर अपना बनाया जा सकता है।
निष्कर्ष – इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है?
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इंडिया का Sabse Best Mobile Kaun Sa Hai के बारे में पूरी डिटेल के साथ जानकारी दी है। अगर आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 15,000 रुपए से 20,000 रुपए के बीच है तो आप Realme P4x 5G या Realme 15T 5G मोबाइल को चुन सकते हैं।
यदि आपका बजट 20,000 रुपए से 25,000 रुपए तक है और आप इस बजट में एक शानदार 5G फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ दमदार बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी मिले, तो ऐसे में आपके लिए Motorola Edge 50 Pro 5G या OPPO F31 5G फोन शानदार विकल्प हो सकते हैं।
वहीं अगर आप बजट की टेंशन नहीं रखते हैं और आपको एक प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स वाला तगड़ा 5G फोन खरीदना है तो आपके लिए OPPO Reno14 5G और Vivo V60 5G फोन एक शानदार विकल्प है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।
FAQ – इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है?
1. 7000 माह की बैटरी वाला मोबाइल कौन सा है?
Realme P4x 5G, Realme 15T 5G और OPPO F31 5G फोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है।
2. क्या Vivo V60 5G वाटरप्रूफ है?
जी हां, Vivo V60 5G फोन में iP68+iP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है जिससे यह फोन पानी और धूल मिट्टी से खराब नहीं होता है।
3. OPPO Reno14 5G की कीमत क्या है?
OPPO Reno14 5G फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 40,599 रुपए रखी गई है।
4. OPPO Reno14 5G का AnTuTu Score क्या है?
ओप्पो रेनो 14 5G फोन का AnTuTu स्कोर 1,405,935 है।
5. ₹15000 के बजट में कौन सा 5G फोन है?
अगर आपका बजट ₹15000 के आसपास है तो आप Realme P4x 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको 7000mAh की पावरफुल बैटरी भी मिल जाती है।







