₹4,000 डिस्काउंट ऑफर के साथ iQOO 15R स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, जाने स्पेसिफिकेशन और कीमत

iQOO कंपनी ने फरवरी महीने में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था, जिसकी फर्स्ट सेल आज दोपहर 12:00 से शुरू हो गई है, आइकू 15R स्मार्टफोन को यूजर्स iQOO की ऑफीशियली स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon, और अन्य रिटेल स्टोर्स पर खरीद सकते हैं, कंपनी ने इस स्मार्टफोन में काफी शानदार कैमरा फीचर्स और दमदार बैटरी दी है, इसके अलावा इस फोन में कई अन्य ऑफर्स भी दिए गए हैं जिनके बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।

iQOO 15R कीमत और ऑफर्स

iQOO 15R स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 8GB RAM+256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 44,999 रुपए में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा इसको 12GB RAM+256GB इंटरनल स्टोरेज को 47,999 रुपए में और 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपए में लॉन्च किया गया था।

इस फोन को Triumph Silver और Dark Knight कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं, iQOO ने इस स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर भी दिया है, बस आपको इस स्मार्टफोन को खरीदना है और इसका पेमेंट Axis Bank और HDFC Bank और EMI के द्वारा करते हैं, तो आपको 4000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। लॉन्च ऑफर के तहत आपको 1,899 रुपए के iQOO/Vivo TWS ईयरबड्स फ्री मिलने वाले हैं।

iQOO 15R
iQOO 15R

iQOO 15R फीचर्स

डिस्प्ले: अगर इस फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 1800 नीड्स ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 2750×1260 पिक्सर रेजोल्यूशन के साथ आती है।

प्रोसेसर: iQOO 15R स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 SM8845 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है, इसमें आपको 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल का OS अपडेट मिल जाता है।

प्राइमरी कैमरा: इस शानदार 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 20x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है।

सेल्फी कैमरा: इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ दिया जाता है।

बैटरी: iQOO 15R 5G स्मार्टफोन में आपको 100W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7600mAh की लिथियम आयन बैटरी मिल जाती है।

Also Read:- 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ ₹5999

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़