Ultra Clear OLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo V70 स्मार्टफोन, जानें प्राइस

Vivo V70: वीवो कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना एक और नया दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Vivo V70 रखा गया है। वीवो कंपनी ने इस स्मार्टफोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा है। नए वीवो वी70 5G फोन में शानदार कैमरा सेटअप, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी पाक का सपोर्ट दिया है। तो चलिए इस वीवो हैंडसेट के स्पेसिफिकेशंस और इसकी प्राइस के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।

Vivo V70 स्पेसिफिकेशंस

सबसे पहले अगर इस विवो डिवाइस के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की 1.5K अल्ट्रा Ultra Clear OLED डिस्प्ले दी गई है जो 5000 निट्स लोकल पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन को फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Also Read:- 50MP Selfie, 12GB RAM और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo V70 Elite स्मार्टफोन, देखें फुल डिटेल

बात करें अगर इस फोन के कैमरा सेटअप की तो इसमें बैक पैनल का 50MP ZEISS OIS प्राइमरी कैमरा और 50MP ZEISS Night Telephoto कैमरा दिया गया है साथ में 8MP ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP ZEISS सेल्फी कैमरा देखने को मिल जाता है। इस फोन में 100x डिजिटल जूम और 3X ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलता है। वही इस फोन से 4K और 60 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Vivo V70
Vivo V70

Vivo V70 स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो OriginOS 6 पर वर्क करता है कंपनी इस फोन के साथ में 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स और 4 साल का स्मूथ परफॉर्मेंस अपडेट दे रही है। वीवो कंपनी के इस शानदार स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 Storage दिया गया है।

वीवो V70 स्मार्टफोन को पावरफुल बनने के लिए इसमें कंपनी ने 6500mAh की बड़ी BlueVolt बैटरी लगाई गई है जो 90 व फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 देखने को मिल जाता है।

Vivo V70
Vivo V70

Vivo V70 कीमत और उपलब्धता

Vivo V70 स्मार्टफोन की 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की भारतीय बाजार में कीमत 45,999 रुपए तय की गई है जबकि इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए तय की गई है। इस नए स्मार्टफोन की प्री बुकिंग आज यानी 19 फरवरी से स्टार्ट हो चुकी है। इस फोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट, अमेजॉन इंडिया, विवो की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बुक कर पाएंगे। इस वीवो हैंडसेट की पहली सेल 26 फरवरी से स्टार्ट हो जाएगी।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़