रियलमी कंपनी ने भारतीय मार्केट में काफी कम कीमत के साथ एक शानदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन रखा गया है, कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए काफी बेहतर है, जो कम बजट में काफी शानदार स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, रियलमी P4 लाइट 4G स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाता है इसमें 6300mAh की बड़ी पावरफुल बैटरी दी गई है। चलिए इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleRealme P4 Lite 4G स्मार्टफोन की कीमत और ऑफर्स
रियलमी P4 लाइट 4G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है जबकी 4GB रैम+ 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इस पर 1000 रुपए का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी दिया है, इस स्मार्टफोन को आप Realme की ऑफीशियली वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से 24 फरवरी से खरीद सकते हैं।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 4GB+64GB | ₹9,999 |
| 4GB+128GB | ₹11,999 |
Realme P4 Lite 4G फोन में दिए गए हैं यह फीचर्स
डिस्प्ले: रियलमी P4 लाइट 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट वाली 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जाती है, इसके साथ इसमें 563 नीड्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया जाता है।
प्रोसेसर: अगर इसके प्रोसेसर सपोर्ट की बात करें तो इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ इसमें Mali G57 MP1 GPU सपोर्ट भी मिल जाता है।
रैम और स्टोरेज: इस फोन को दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिसमें 4GB + 64GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB + 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, इस फोन की स्टोरेज को MicroSD कार्ड के द्वारा 2TB तक बढ़ा सकते हो। इसके अलावा इसमें 12GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल जाएगा।
प्राइमरी कैमरा: इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो उसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/2.2 अपर्चर और Omnivision OV13B सेंसर के साथ मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया गया है।
बैटरी: इस फोन में 6300mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
कलर ऑप्शन: रियलमी P4 लिए 4G स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है जिसमें Sea Blue, Beach Gold और Obsidian Black कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

अन्य: इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type C पोर्ट, GPS, Bluetooth 5.2, Wi-Fi 802.11 ac और 4G VoLTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
| Realme P4 Lite 4G | फीचर्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.67 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | Unisoc T7250 |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB, 128GB |
| प्राइमरी कैमरा | 13MP |
| सेल्फी कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 6300mAh |







