50MP कैमरा और Dimensity 6300 चिपसेट और 6300mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ OPPO A6s 5G स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार के अंदर आज अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन OPPO A6s 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन को मार्केट में उन ग्राहकों के लिए उतारा है जो स्मूथ एक्सपीरियंस, शानदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। तो चलिए इस ओप्पो स्मार्टफोन की कीमत उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।

OPPO A6s 5G कीमत

OPPO A6s 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में दो कंफीग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए रखी गई है। यह ओप्पो स्मार्टफोन ओप्पो स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर आज से ही Plum Purple और Aurora Gold कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर 1,000 का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। साथ ही यह फोन 3 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ फाइनेंशियल पार्टनर्स के जरिए इस फोन पर जीरो डाउन पेमेंट स्कीम का फायदा भी उठाया जा सकता है।

oppo a6s 5g
oppo a6s 5g/Photo Credit: oppo

OPPO A6s 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले: ओप्पो ए6एस 5G फोन में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1125 नीड्स पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह फोन प्रीमियम लुक और स्लिक डिजाइन के साथ आता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस नए ओप्पो स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इस फोन को कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा है जो ColorOs 15 के साथ मिलकर काम करता है।

प्राइमरी कैमरा: इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ओप्पो कंपनी ने ड्यूल कैमरा सेटअप लगाया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का हाई डेफिनेशन प्राइमरी कैमरा और दो मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस देखने को मिलता है।

सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस फोन के फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया गया है।

बैटरी: ओप्पो कंपनी ने इस नए हैंडसेट के अंदर 6500mAh की पावरफुल बैटरी लगाई है जो 45W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में लगी बैटरी 882.1 घंटे तक का स्टैंड बाय टाइम और 22.4 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम केवल सिंगल चार्ज पर देगी।

Also Read:- OnePlus 15T की ऑफीशियली लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 7500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़