50MP Periscope कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oneplus 15T स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

OnePlus ने आखिरकार अपना नया 5G स्मार्टफोन Oneplus 15T को चीन में लॉन्च कर दिया है, वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7500mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाता है, चलिए इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Oneplus 15T स्पेसिफिकेशन

Oneplus 15Tस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.32 इंच, 165Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
प्राइमरी कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा16MP
बैटरी7500mAh
OSएंड्राइड 16

डिस्प्ले: वनप्लस 15T 5G स्मार्टफोन में 6.32 इंच की Full HD+ Flat OLED LTPS डिस्प्ले दी जाती है, जो 2640×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 नीड्स HBM ब्राइटनेस के साथ आती है।

प्रोसेसर: इस फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।

प्राइमरी कैमरा: इस फोन के कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा मिल जाता है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का Periscope टेलीफोटो कैमरा दिया जाता हैं, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है।

सेल्फी कैमरा: वनप्लस 15T 5G स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी: इस शानदार 5G स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7500mAh की बैटरी दी गई है।

अन्य फीचर्स: इस फोन में IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग दी जाती है, जो स्मार्टफोन को पानी और डस्ट से बचाती है। इस फोन पर आपको अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7, डुएल स्पीकर, Bluetooth 6.0, USB Type-C और NFC जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

Oneplus 15T launched
Oneplus 15T launched/Photo Credit: OnePlus

Oneplus 15T कीमत

Oneplus 15T स्मार्टफोन कि चीन कीमत की बात करें तो 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 4299 CNY लगभग 58,650 रुपए, 12GB+512GB स्टोरेज की कीमत 4599 CNY लगभग 62,700 रुपए, 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4599 CNY लगभग 62,700 रुपए, 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 5199 CNY लगभग 70,900 रुपए और 16GB+1TB की कीमत 5699 CNY लगभग 77,750 रुपए रखी गई है।

वेरिएंटचीनभारत
12GB+256GB4299 CNY₹58,650
12GB+512GB4599 CNY₹62,700
16GB+256GB4599 CNY₹62,700
16GB+512GB5199 CNY₹70,900
16GB+1TB5699 CNY₹77,750

इस 5G स्मार्टफोन को Healing White Choco, Pure Cocoa और Relaxed Matcha कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इस शानदार स्मार्टफोन को 25 मार्च से चीन में खरीदा जा सकता है, लेकिन कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, कि स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में कब पेश किया जाएगा।

Also Read:- 9000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, जाने लॉन्च डेट और फीचर्स

Md.Irfan

mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग न्यूज़