मोटरोला कंपनी ने भारतीय बाजार के अंदर अपना एक और नया मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Motorola Edge 70 Fusion 5G रखा गया है। मोटरोला कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मार्केट में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh पावरफुल बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इसके साथ इस फोन में AI से जुड़े कई फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। तो चलिए इस फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।
Table of Contents
ToggleMotorola Edge 70 Fusion कीमत
Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए रखी गई है।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 8GB + 128GB | ₹26,999 |
| 8GB + 256GB | ₹29,999 |
| 12GB + 256GB | ₹32,999 |
Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च ऑफर और उपलब्धता
लॉन्च ऑफर के तहत इस मोटरोला स्मार्टफोन की खरीदारी HDFC और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए करने पर 2,000 रुपए का तुरंत डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद फोन के 8GB रैम और 128GB मॉडल को 24,999 रुपए में, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 27,999 रुपए में, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 30,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
इस फोन की सेल आज दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक लिमिटेड टाइम्स के लिए होगी। इसके बाद इस फोन को 12 मार्च दोपहर 12:00 से ब्रांड की ऑफिसियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: मोटरोला एज 70 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K क्वॉड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए इसमें IP68+IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
प्राइमरी कैमरा: इस मोटरोला स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें Sony LYT-710 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए मोटरोला एज 70 फ्यूजन 5G फोन के फ्रंट वाले पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस नए मोटरोला हैंडसेट के प्रोसेसर की तो इस फोन में क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
बैटरी: मोटरोला का यह स्मार्टफोन 7000mAh पावरफुल बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है।
अन्य फीचर्स: Motorola Edge 70 Fusion फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन, डॉल्बी एटमॉस ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।
Also Read:- 18GB रैम और डुएल बैटरी के साथ आ रहा नया Motorola Razr 70 फोल्डेबल स्माटफोन, लीक में हुआ खुलासा







