50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने इंडियन मार्केट में अपना नया Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट डिवाइस इंफिनिक्स कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा, 6500mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए इसकी कीमत से लेकर इसके सभी फीचर्स की डिटेल विस्तार से जानते हैं।

Infinix Note Edge 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और 2644×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए फोन में IP65 रेटिंग दी गई है।

infinix note edge 5g
infinix note edge 5g

रैम और स्टोरेज: इंफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है।

प्राइमरी कैमरा: शानदार फोटोग्राफी के लिए इंफिनिक्स नोट एज स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI लेंस शामिल है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इंफिनिक्स कंपनी के इस नए फोन में सामने वाली साइट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।

Also Read:- 48MP Camera और 5100mAh बैटरी के साथ Google Pixel 10a भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

प्रोसेसर: बात की जाए अगर इंफिनिक्स नोट एज 5G फोन के प्रोसेसर की तो यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। यह 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर वर्क करता है।

बैटरी: Infinix Note Edge 5G फोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस: इंफिनिक्स कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के तौर पर NFC, 5GHz Wi-Fi , IR ब्लास्टर, JBL स्टीरियो स्पीकर्स और ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स की सुविधा मिलती है।

infinix note edge 5g
infinix note edge 5g

Infinix Note Edge 5G कीमत और उपलब्धता

इंफिनिक्स नोट एज 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए रखी गई है जबकि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपए रखी गई है। वही 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस नए इंफिनिक्स फोन को 25 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन Lunar Titanium, Stellar Blue और Silk Green कलर ऑप्शंस के साथ पेश हुआ है।

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़