Xiaomi कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी श्यओमी 17 सीरीज लॉन्च की थी जिसके तहत Xiaomi 17 5G और Xiaomi 17 Ultra 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसमें दमदार फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिलेगा इस 5G फोन का नाम Xiaomi 17T 5G होगा। सोशल मीडिया पर इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और इंडिया लॉन्च की डिटेल सामने आई है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleXiaomi 17T 5G Launch Date In India
हालांकि सॉन्ग में कंपनी ने अभी तक आगामी Xiaomi 17T 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी है लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Debayan Roy ने एक ट्वीट के जरिए इस अपकमिंग फोन की डिटेल्स शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार Xiaomi 17T स्मार्टफोन भारतीय बाजार में मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही टिपस्टर ने इस बात का भी जिक्र किया है कि इस फोन की कीमत लगभग 55 हजार से 60 हजार रुपए के बीच होगी।
Xiaomi 17T India 🇮🇳 launch ~ May ✅
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) March 21, 2026
✅ 1.5K 144Hz flat OLED
✅ Dimensity 8500 , UFS 4.1
✅ ~6500-7000mAh🔋
✅ 50MP OIS +12MP UW+ 50MP JN5 telephoto 🤳32MP
✅ Wireless charging, IP68/69, NFC, IR
Price ~55K – 60K
M no : 2602DPT53I
Xiaomi 17T 5G संभावित स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग श्यओमी 17टी 5G स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली Flat OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। हालांकि डिस्प्ले की साइज कि अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। टिपस्टर के मुताबिक इस फोन का मॉडल नंबर 2602DPT53I है।
बैटरी: Xiaomi 17T 5G फोन के अंदर पावर सप्लाई के लिए 6500 से 7000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है जिसे वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
प्राइमरी कैमरा: इस अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप को लेकर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

सेल्फी कैमरा: वही टिपस्टर के मुताबिक श्यओमी कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
अन्य फीचर्स: श्यओमी कंपनी इस अपकमिंग हैंडसेट को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68+IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में UFS 4.1 स्टोरेज के साथ NFC और IR ब्लास्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल सकते हैं।
Also Read:- 50MP कैमरा और Dimensity 6300 चिपसेट और 6300mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ OPPO A6s 5G स्मार्टफोन






