स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया Vivo X300s स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर सकती है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कई स्पेसिफिकेशंस की डिटेल शेयर की गई है। कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 7100mAh की दमदार बैटरी देने वाली है। वही इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है तो चलिए इसके लिए कोई स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo X300s में मिलेगी 7100mAh की बैटरी
Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि अपकमिंग Vivo X300s स्मार्टफोन में 7100mAh की ‘Blue Ocean Battery’ मिलेगी जो सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी से लैस होगी। साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इस फोन के अंदर गेमिंग जैसे टास्क के दौरान फोन को हिट होने से बचने के लिए इसमें Ice Pulse Fluid वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा

परफॉर्मेंस भी होगा शानदार
Han Boxiao के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस को सुधारने के लिए मॉन्स्टर सुपर कोर इंजन दिया जाएगा। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500+ चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। Han ने इस बात का भी जिक्र किया है कि इस वीवो एक्स300s में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.0 सिक्योरिटी सिस्टम मिलेगा। यह फोन पिछले मॉडल की तुलना में 15% फास्ट होगा।
कैसा होगा फोन का डिस्प्ले और कैमरा

इस अपकमिंग हैंडसेट में 6.78 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन की डिस्प्ले में BOE Q10 Plus ल्यूमिनसेंट मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। वही बात करें फोन के कैमरे की तो इस फोन में बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का Zeiss-ट्यून्ड कैमरा देखने को मिल सकता है।
Also Read:- iQOO Z11 स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक आया सामने, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च






