वीवो कंपनी जल्द ही चीन में अपनी Vivo X300 सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत कंपनी Vivo X300 Ultra और Vivo X300s के साथ Vivo Pad 6 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के मार्केट में लांच होने से पहले ही इसकी लॉन्चिंग डेट स्टोरेज वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस की डिटेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लीक हो गई है। यह जानकारी टिपस्टर Anvin ने सजा की है। तो चलिए लीक हुई सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleVivo X300 Series Launch Date
टिपस्टर Anvin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि Vivo X300 Ultra और Vivo X300s स्मार्टफोन को चीन में इसी महीने 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Vivo Pad 6 Pro टैबलेट भी लॉन्च होने वाला है। टिपस्टर ने इस बात का भी जिक्र किया है कि इन स्मार्टफोन और टैबलेट की पहली सेल 3 अप्रैल से शुरू होगी।
Vivo X300 Ultra, X300s, and Pad 6 Pro to launch on March 30 in China. Going on sale by April 3.
— Anvin (@ZionsAnvin) March 14, 2026
Vivo X300 Ultra
– Variants: 12GB+256GB | 12GB+512GB | 16GB+512GB | 16GB+1TB (Satellite communication edition)
– Colors: Green | Black | Silver
Vivo X300s
– Variants: 12GB+256GB |… pic.twitter.com/Lz4Tgug86b
Vivo X300 Ultra स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन
सोशल मीडिया पर टिपस्टर द्वारा लीक की गई डीटेल्स के मुताबिक Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को चीन में चार स्टोरेज ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+512GB स्टोरेज, 16GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम+1TB स्टोरेज (सैटलाइट कम्युनिकेशन एडिसन) वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। वही इस फोन को चीन में ग्रीन, सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है।

Vivo X300s कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X300s स्मार्टफोन को चीन में चार स्टोरेज ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा जिसमें 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+512GB स्टोरेज, 16GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम+1TB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिलेंगे। वही टिपस्टर के मुताबिक यह फोन चीन में ग्रीन, पर्पल, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा।
Vivo Pad 6 Pro कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट

टिपस्टर Anvin द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक वीवो कंपनी इस टैबलेट को चीन में तीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश कर सकती है जिसमें ब्लू, पर्पल और ग्रे ए कलर शामिल किए जाएंगे। वही लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टैबलेट को पांच स्टोरेज कॉन्फीग्रेशन के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 8GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 12GB रैम+512GB स्टोरेज, 16GB रैम+512GB स्टोरेज और 16GB रैम+1TB स्टोरेज ऑप्शन शामिल होंगे।






