वीवो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और नया 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लेकर आ रही है जिसका नाम Vivo V70 FE 5G होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कई अफवाहें सामने आ चुकी है। लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अपकमिंग वीवो हैंडसेट की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स भी लीक हो गई है। तो चलिए इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और यह कब लॉन्च होगा इसके बारे में जान लेते हैं।
Table of Contents
Toggleकब लॉन्च होगा Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Ahsan ने Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन को लेकर एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें इस अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग से लेकर स्पेसिफिकेशंस की डिटेल दी गई है। टिपस्टर के अनुसार वीवो कंपनी का यह अपकमिंग 5G फोन भारतीय बाजार में अगले महीने यानी अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
VIVO V70 FE To Launch In April
— Ahsan (@AhsanKharbai) March 21, 2026
Specifications:
– 6.83" 1.5K 120Hz AMOLED Display
– 1900nits
– 200MP OIS Main + 8MP UW
– 50MP Front
– Dimensity 7360 Turbo (4nm)
– 7000 mAh + 90W
– IP68/IP69
– Origin OS 6
– 4+6 OS Updates
No V70e For Now
Guess the price pic.twitter.com/ryGh8BUR8A
स्मूथ डिस्प्ले के साथ मिल सकता है वाटर प्रोटेक्शन
लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग वीवो वी70 एफइ 5G फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती है। इसके साथ ही इस अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
कैमरा भी होगा दमदार
बात करें अगर इस अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। वही इस हैंडसेट से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसके फ्रंट वाले पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर और बैटरी भी होगी पावरफुल
लीक्स में इस बात का भी जिक्र किया गया है की Vivo V70 FE 5G फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वही इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है जो Origin OS 6 पर वर्क कर सकता है। इसके अलावा इस फोन के साथ कंपनी 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 6 साल का OS अपडेट भी दे सकती है।
Also Read:- Xiaomi 17T 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च हुई कंफर्म, कीमत के साथ स्पेसिफिकेशंस भी हुए लीक






