Vivo T5x 5G स्मार्टफोन जल्द इंडिया में हो सकता है लॉन्च, 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ मिल सकता है 50MP कैमरा

Vivo कंपनी लगातार अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। कंपनी एक के बाद एक अपने 5G स्मार्टफोन पेश करती जा रही है। अब रिपोर्ट्स निकलकर सामने आ रही है कि वीवो कंपनी अपना एक और नया फोन भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च कर सकती है जिसका नाम Vivo T5x 5G होगा। यह स्मार्टफोन काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। तो चलिए इसके बारे में हम डिटेल से जानते हैं।

Vivo T5x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर Ayan Ghosh ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है कि Vivo T5x 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही टिपस्टर ने इस अपकमिंग फोन की प्रोसेसर, बैटरी, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर की भी जानकारी शेयर की है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं हुई है।

Vivo T5x 5G संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग वीवो t5x 5G स्मार्टफोन में 6.72 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD डिस्प्ले दी जा सकती है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीवो स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 7200mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकती है।

कैमरा सेटअप कि अगर बात की जाए तो Vivo T5x 5G स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप किया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। वही सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की बात सामने आई है।

बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो टिपस्टर के अनुसार इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया जा सकता है जो Origin O56 पर वर्क कर सकता है। वही लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार Vivo T5x 5G स्मार्टफोन ने 1M+ AnTuTu स्कोर प्राप्त किया है।

Vivo T5x 5G
Vivo T5x 5G

Vivo T4x 5G स्पेसिफिकेशंस

पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4x 5G फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 6.2 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी थी जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 nits ब्राइटनेस के साथ आती है। वीवो कंपनी के इस फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा प्रोसेसर का सपोर्ट दिया था।

वही विवो के इस पुराने मॉडल में कंपनी ने पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की बैटरी लगाई थी जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो इस मॉडल में बैक साइड पर 50 मेगापिक्सल का AI मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस मिलता है। वही सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सुपर कैमरा दिया जाता है।

पुराने मॉडल के स्पेसिफिकेशंस को देखने पर लगता है कि कंपनी अपने नए Vivo T5x 5G स्मार्टफोन में काफी बदलाव कर सकती है। अगर लीक हुई रिपोर्ट्स सही साबित होती है तो अपकमिंग Vivo T5x 5G स्मार्टफोन 5G सेगमेंट में एक जबरदस्त ऑप्शन बन सकता है। हालांकि फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की पुष्टि फोन के लॉन्च होने के बाद ही होगी।

Also Read:- 48MP Camera और 512GB स्टोरेज के साथ Apple iPhone 17e इंडिया में हुआ लॉन्च, कलर ऑप्शंस के साथ जानें कीमत और फीचर्स

Md.Irfan

मेरा नाम Mohammad Irfan है। मैं पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और मोबाइल पर कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़